{"_id":"6435a76b70c4e6b06d0f43f8","slug":"people-raised-their-problems-champawat-news-c-8-1-109395-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: पोस्ट कार्ड अभियान में कांग्रेस ने प्रधानमंत्री से किए कई सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: पोस्ट कार्ड अभियान में कांग्रेस ने प्रधानमंत्री से किए कई सवाल
Wed, 12 Apr 2023 12:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 12 Apr 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द किए जाने आदि मुद्दों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान भाजपा शासन में हुए अडानी घोटाले को लेकर पोस्ट कार्ड अभियान का शुभारंभ किया गया। कांग्रेस ने पोस्ट कार्ड के जरिए कई सवाल प्रधानमंत्री से किए।
मंगलवार को लोनिवि विश्राम गृह में युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष प्रकाश माहरा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने राहुल गांधी की सदस्यता रद्द किए जाने और अडानी समूह की फर्जी कंपनियों में 20 हजार करोड़ के घोटाले का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। इस दौरान पोस्ट कार्ड अभियान का शुभारंभ कर पीएम मोदी से पोस्टकार्ड के जरिए अडानी पर महाघोटाले का आरोप लगाया। अब तक जेपीसी का गठन नहीं करने, प्रतिवर्ष देश के दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने के वायदे के सापेक्ष अब तक नौ वर्षों में 18 करोड़ रोजगार क्यों नहीं दिए गए आदि कई सवाल पूछे। संचालन शैलेंद्र राय ने किया। इस मौके पर पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भगीरथ भट्ट, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष विमला माहरा, नवीन जोशी, सुमन महरा, सरोज बिष्ट, बलवंत माहरा, गोपाल कनौजिया, पुष्पा, संजय, नीरज, किशोर, प्रकाश आदि मौजूद रहे। संवाद