फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   People protested

तहबाजारी शुल्क को लेकर हंगामा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
People protested
टनकपुर नगर पालिका में हुई बैठक में मौजूद नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार और ठेला-फड़ व्यवसायी। - फोटो : TANAKPUR
नगर पालिका तहबाजारी शुल्क में बढ़ोतरी को लेकर ठेला-फड़ व्यवसायियों की आपत्ति के निस्तारण को लेकर हुई बैठक में जमकर हंगामा हुआ। पालिका प्रशासन की ओर से शुल्क में कुछ कमी करने के प्रस्ताव पर व्यवसायी एकमत नहीं हो पाए। इस पर भी कुछ व्यवसायियों ने आपत्ति दर्ज कराई है।
विज्ञापन

तहबाजारी शुल्क में बढ़ोतरी का ठेला-फड़ व्यवसायियों ने विरोध करते हुए पालिका में आपत्ति दर्ज कराई थी। आपत्तियों के निस्तारण के लिए पालिका प्रशासन और बोर्ड ने बृहस्पतिवार को व्यवसायियों से वार्ता के लिए बैठक बुलाई। बैठक शुरू होते ही व्यवसायियों ने आपत्तियों का निस्तारण किए बगैर नया ठेका आवंटित किए जाने पर सवाल उठाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

तहबाजारी एसोसिएशन के संरक्षक मो. याकूब अंसारी, अध्यक्ष शमशुल हसन आदि का कहना था कि शुल्क में की गई बढ़ोतरी पर आपत्तियों का निस्तारण और बगैर गजट नोटिफिकेशन के करों में बढ़ोतरी और नए ठेका आवंटित करना नियम विरुद्ध है। उन्होंने सालों से एक ही ठेकेदार को ठेेका आवंटित किए जाने पर भी सवाल उठाए। हंगामे के बीच पालिकाध्यक्ष और प्रभारी ईओ ने बढ़ाए गए तहबाजारी शुल्क को कुछ कम करने का प्रस्ताव रखा लेकिन व्यवसायी एकमत नहीं हुए। कुछ व्यवसायियों ने प्रस्ताव का समर्थन किया तो कुछ ने आपत्ति दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया कि ठेले का तहबाजारी शुल्क 20 रुपये से घटाकर 15 रुपये और फड़ का शुल्क 50 रुपये से घटाकर 30 रुपये करने के प्रस्ताव पर भी व्यवसायी एकमत नहीं हुए। उन्होंने कहा कि जल्द ही आपत्तियों पर बोर्ड की बैठक में विचार करने के बाद शासन को भेजा जाएगा। वहां अनिल कुमार, सरफान अंसारी, भोलेशंकर, कौशल, मुस्तफा अंसारी, सुरेश राम, रफीक, शिव कुमार समेत काफी संख्या में ठेला-फड़ व्यवसायी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed