{"_id":"5c757980bdec221309521877","slug":"people-protested-next-day-also","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोबारा सर्वे को लेकर दूसरे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोबारा सर्वे को लेकर दूसरे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी
Tue, 26 Feb 2019 11:08 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूूराे चंपावत।
अमर उजाला ब्यूूराे चंपावत।
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Tue, 26 Feb 2019 11:08 PM IST
विज्ञापन
चंपावत में सड़क की सर्वे निरस्त किए जाने को लेकर धरने में बैठे लुपड़ा के ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौनी शिलिंग और लुपड़ा गांव तक सड़क निर्माण की दोबारा सर्वे करने की मांग को लेकर लुपड़ा विविल के ग्रामीणों ने दूसरे दिन भी कलक्ट्रेट मेें धरना -प्रदर्शन जारी रखा। इसके बाद ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौपा। ग्रामीणों ने कहा कि जल्द सड़क की दोबारा सर्वे नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
ग्रामीण त्रिलोक सिंह सामंत ने कहा कि पुरानी सर्वे में उनके दो पेयजल स्रोत क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। कहा ग्रामीण सड़क कटने का विरोध नहीं कर रहे हैं। दूसरी स्थान से सर्वे करने के बाद ग्रामीण अपने गांव तक सड़क ले जा सकते हैं। ग्रामीण नाथ सिंह ने कहा कि हरखेड़ा से धौनी शिलिंग से सड़क निर्माण करने पर छह गांव जुड़ रहे हैं, जबकि पुरानी सर्वे से सड़क बनने पर एक ही गांव को लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने कहा कि जल्द पुरानी सर्वे की टेंडर प्रक्रिया निरस्त नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
वहां मीना देवी, सीता देवी, सुमन सामंत, मोहन सिंह सामंत, नर सिंह, राम सिंह, कृष्ण सिंह सामंत, कुंदन सिंह, हयात सिंह, गोकुल सिंह, कमल, राहुल, उमेदी देवी, निर्मला देवी, इंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, रणजीत सिंह, प्रेम सिंह, रतन सिंह, नाथ सिंह, केशर सिंह, गोपाल सिंह आदि थे।
विज्ञापन