{"_id":"64626d242ac6a4702c0401e6","slug":"people-protested-for-justice-champawat-news-c-8-1-140857-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: वीरांगना भागीरथी हत्याकांड के खुलासे में देरी से फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: वीरांगना भागीरथी हत्याकांड के खुलासे में देरी से फूटा गुस्सा
Mon, 15 May 2023 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 15 May 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। विचई के बहुचर्चित विरांगना भागीरथी देवी हत्याकांड के खुलासे में देरी से लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। मृतका की बेटियों के साथ सोमवार को ग्रामीणों ने तहसील में जोरदार प्रदर्शन किया। एसडीएम सुंदर सिंह को ज्ञापन सौंपने के बाद उन्होंने कोतवाली में भी धरना-प्रदर्शन कर हत्या का जल्द खुलासा करने की मांग की। आगाह किया कि हत्या के खुलासे के लिए आंदोलन तेज किया जाएगा।
घर के अकेले रहने वाली विचई निवासी 83 वर्षीया वीरांगना भागीरथी देवी की दो माह पूर्व मुंह दबाकर हत्या की गई थी। उनका शव 14 मार्च की सुबह घर से कुछ दूर हाईवे किनारे पड़ा मिला था। मृतका के नाक, कान, गले में पहने स्वर्ण आभूषण गायब मिले। इससे अनुमान है कि हत्यारे ने आभूषण लूटने के इरादे से वीरांगना की हत्या की है। दो माह से जांच कर रही पुलिस हत्यारे को नहीं पकड़ सकी है। इससे परिजन, रिश्तेदार और ग्रामीणों में खासा गुस्सा है।
खुलासे में देरी से खफा भागीरथी की बेटी माधवी देवी, शांति देवी और हेमलता देवी के नेतृत्व में सोमवार को कई ग्रामीण तहसील पहुंचे जहां उन्होंने जोरदार प्रदर्शन कर जल्द खुलासे की मांग की। बेटियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया कि दो माह से जांच कर रही पुलिस हत्यारे का सुराग नहीं लगा सकी है। कहा कि अब खुलासे में देरी बर्दाश्त नहीं है। उन्होंने आशंका जताई है कि हत्यारा शातिर होने के साथ ही असरदार हो सकता है जिस कारण पुलिस उस पर हाथ डालने से कतरा रही है। प्रदर्शन में बीडीसी सदस्य अशोक पाल, गीता सेठी, पूर्व बीडीसी सदस्य हरिओम सेवी, रमेश चंद, विचई की ग्राम प्रधान पूनम चंद, ज्ञानखेड़ा प्रधान नरी राम, मोहनपुर प्रधान राधिका चंद, निशा चंद, विमला चंद, राममूर्ति मौर्य आदि शामिल थे।
विज्ञापन
हत्यारे का पता लगाने को हर कोण से गहन जांच चल रही है। ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला है जिससे हत्यारे तक पहुंचा जा सके। हत्या का खुलासा तो होगा लेकिन इसमें थोड़ा और वक्त लग सकता है। - बीएस बिष्ट, एसएसआई, टनकपुर कोतवाली।
इन कोणों से जांच कर चुकी है पुलिस
घटना वाले दिन एसएसबी के स्वान दस्ते से घटना स्थल की जांच।
मृतका के घर और घटना स्थल की फोरेंसिक जांच।
आसपास के संदिग्ध और नशेड़ी किस्म के लोगों से गहन पूछताछ।
घटना वाले घटना स्थल के आसपास रहे मोबाइल फोन धारकों से पूछताछ।
बाहरी क्षेत्र के पेशेवर बदमाशों की लोकेशन की जांच।
वृद्धा की संपत्ति के लिए परिजनों से पूछताछ।