{"_id":"644ea7215906a3f8c3040d22","slug":"people-protested-against-schools-champawat-news-c-8-1-126863-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: एनसीईआरटी की पुस्तकें नहीं लगाए जाने से भड़के अभिभावक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: एनसीईआरटी की पुस्तकें नहीं लगाए जाने से भड़के अभिभावक
Sun, 30 Apr 2023 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 30 Apr 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। शहर में कुछ निजी स्कूलों में एनसीईआरटी के बजाय निजी प्रकाशकों की पुस्तकों को लगाए जाने से अभिभावकों में रोष है। नाराज अभिभावकों ने स्कूलों की मनमानी पर कार्रवाई नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। रविवार को बीईओ को ज्ञापन सौंपा गया।
अभिभावकों ने शिक्षा विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए उसकी भूमिका पर सवाल उठाया है। अभिभावकों का आरोप है कि कई निजी स्कूल एनसीईआरटी के अलावा कुछ निजी प्रकाशकों की किताबें खरीदने के लिए दबाव बना रहे हैं। शिक्षा विभाग ने निजी प्रकाशकों की किताबें खरीदने से मना किया है। अभिभावकों का आरोप है कि ऐसा कर निजी स्कूल नियम तोड़ने के साथ अभिभावकों पर आर्थिक बोझ डाल रहे हैं। उन्होंने कार्रवाई की भी मांग की है। ज्ञापन देने वालों में मनीष सिंह, शंकर राम, दीपक साह, मुन्नी देवी, दीपक गोस्वामी, सरिता देवी, आशा देवी, कमला देवी आदि कई अभिभावक मौजूद थे।
कुछ अभिभावकों ने इस मामले को उठाया है। मामले की सत्यता का पता लगाने के लिए स्कूलों में छापा मारा जाएगा। गलत पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
भानु प्रताप कुशवाहा, खंड शिक्षाधिकारी, लोहाघाट।