{"_id":"5d0fb5038ebc3e4a98218880","slug":"people-protested-against-electricity-problem","type":"story","status":"publish","title_hn":"टनकपुर और बनबसा में बीस घंटे ठप रही विद्युत आपूर्ति, कांग्रेसी सड़क पर उतरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टनकपुर और बनबसा में बीस घंटे ठप रही विद्युत आपूर्ति, कांग्रेसी सड़क पर उतरे
Sun, 23 Jun 2019 10:51 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)।
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Sun, 23 Jun 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
जिली कटौती पर राज्य सरकार और विद्युत विभाग का पुतला फूंक प्रदर्शन करते कांग्रेसी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनबसा-चकरपुर के बीच 33 हजार केवि विद्युत लाईन क्षतिग्रस्त होने से टनकपुर-बनबसा में करीब बीस घंटे बिजली की आपूर्ति ठप रही। बिजली गुल रहने से गुस्साए कांग्रेसियों ने ऊर्जा निगम और राज्य सरकार का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
शनिवार शाम करीब पांच बजे अचानक बिजली गुल हो गई। ऊर्जा निगम ने लाइन में फाल्ट आने की जानकारी दीते हुए शीघ्र आपूर्ति सुचारु करने की की बात कही। लेकिन, बिजली रविवार दोपहर तक ठप रही। दोपहर करीब एक बजे आपूर्ति सुचारु होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। विभाग के जेई परमिंदर सिंह के मुताबिक बनबसा के समीप आए फाल्ट को कुछ ही देर में ठीक कर लिया गया था, लेकिन बनबसा-चकरपुर के बीच भारी भरकम पेड़ गिरने से विद्युत लाईन काफी क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसे ठीक करने में अधिक वक्त लग गया।
विज्ञापन
इधर बिजली ठप रहने से भड़के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल की अगुवाई में मोतीराम चौराहे पर ऊर्जा निगम और राज्य सरकार का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
वहां कांग्रेस नगर अध्यक्ष अनिल चौधरी, दिनेश चंद्र जोशी, अनिल प्रसाद सिन्हा, भीम सिंह, गोपाल बिष्ट, मोहन सिंह, सभासद अमित भट्ट, ग्राम प्रधान बसंत राय, कमरूद्दीन, फहीम, दीपक राय, सूरज मिश्रा, फैसल सिद्दीकी, जावेद सिद्दीकी, शहंशाह, सूरज बोहरा, मो. दानिश, मो. आसिफ, शुभम सिंह, सौरभ अग्रवाल, अमन अंसारी आदि थे।