फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   People protest

महंगाई के विरोध में सरकार का पुतला फूंका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
People protest
रसोई गैस की कीमतों में उछाल से चंपावत में प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : CHAMPAWAT
रसोई गैस की कीमतों में आए उछाल से कांग्रेस में रोष है। पार्टी ने शुक्रवार को चंपावत मोटर स्टेशन में प्रदर्शन किया और सांकेतिक रूप से केंद्र सरकार का पुतला फूंका। पार्टी ने केंद्र सरकार से बढ़ी कीमत वापस लेने के साथ सब्जी व खाद्य सामग्री में हो रही बेतहाशा बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग की है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष उत्तम देऊ के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में वक्ताओं ने कहा सरकार की नीतियों से महंगाई बढ़ी है। रसोई गैस, पेट्रोल उत्पाद सहित रोजमर्रा की जरूरी सामग्री आदि की बढ़ती कीमतें गरीबों और आम लोगों की जेब काट रही हैं।
विज्ञापन

इससे राहत नहीं देने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है। विरोध प्रदर्शन में उमेश खर्कवाल, हरीश चौधरी, रोहित बिष्ट, मयूख चौधरी, अभिषेक गंगोला, विकास साह, हरगोविंद बोहरा आदि थे। बता दें कि इस वक्त 14.2 किलो का गैस सिलिंडर 749 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2014 के चुनाव प्रचार में भाजपा ने बहुत हुई महंगाई अबकी बार मोदी सरकार... का नारा देकर लोगों को लुभाया। पांच वर्षों में कीमतों में बेतहाशा इजाफा कर भाजपा ने लोगों के साथ छल किया है। हरगोविंद बोहरा।
महंगाई से लोगों का जीना दूभर हो रहा है। रसोई गैस सिलिंडर ही नहीं अन्य जरूरी खाद्यान्न और साक-भाजी भी आम नागरिकों की पहुंच से दूर हो रही है। अभिषेक गंगोला।
-जरूरी सामग्री की कीमतों में बढ़ोतरी का असर निम्न मध्यम वर्ग की क्रय शक्ति पर पड़ रहा है। वह कम सामान में काम चला रहे हैं जिसका असर बच्चों के कुपोषण के रूप में भुगतना पड़ रहा है। पवन पांडेय।

-दाल और तेल की कीमतों में पिछले कुछ समय से इजाफा हुआ है। इस वक्त खाने का सबसे सस्ता तेल 100 रुपये लीटर है। जबकि मूंग 85, अरहर 90, मल्का 65 रुपये किलो है। कमलेश राय, कारोबारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed