{"_id":"5cb36706bdec2214666d9353","slug":"people-is-not-getting-facilities-in-hospitals","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं एक्सरे मशीन खराब, तो कहीं एक्सरे तकनीशियन नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं एक्सरे मशीन खराब, तो कहीं एक्सरे तकनीशियन नहीं
Sun, 14 Apr 2019 10:29 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन
चंद्रशेखर जोशी चंपावत।
चंद्रशेखर जोशी चंपावत।
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Sun, 14 Apr 2019 10:29 PM IST
विज्ञापन
कर्मी के अभाव में काम नहीं कर रही है पाटी अस्पताल की एक्सरे मशीन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की सरकारी स्वास्थ्य सेवा बेहद गंभीर हाल में है। जिले के एक अस्पताल को छोड़ अन्य अस्पतालों में एक्सरे की सुविधा तक नहीं है। एक्सरे के लिए निजी स्वास्थ्य केंद्रों की दौड़ लगानी पड़ रही है। एक्सरे मशीन होने के बावजूद जिले के चार सरकारी अस्पतालों में से तीन में एक्सरे की सुविधा नहीं मिल पा रही है। विडंबना यह कि लोहाघाट अस्पताल में एक्सरे तकनीशियन है लेकिन मशीन खराब है। तो वहीं टनकपुर और पाटी में मशीन ठीक है लेकिन एक्सरे कर्मी नहीं होने से सुविधा नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
चंपावत जिला अस्पताल, लोहाघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पाटी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और टनकपुर संयुक्त अस्पताल में एक्सरे मशीन हैं। लेकिन एक्सरे की सुविधा सिर्फ जिला अस्पताल में है। टनकपुर में तकनीशियन और डार्क रूम सहायक दोनों पद रिक्त होने से 15 जनवरी से एक्सरे बंद हैं। पाटी अस्पताल में भी पद रिक्त होने से 2017 से एक्सरे नहीं हो रहे हैं। लोहाघाट में एक्सरे तकनीशियन है लेकिन पिछले साल सितंबर से मशीन खराब है।
विज्ञापन
विभाग के पास खराब मशीन को ठीक करने के लिए धन नहीं है। इन अस्पतालों में एक्सरे नहीं होने से मरीजों को हर माह करीब साढ़े चार लाख रुपये का चूना लग रहा है।
विज्ञापन
जिले में रोजाना 30 लोग एक्सरे के लिए आते हैं लेकिन उन्हें निजी केंद्रों से एक्सरे कराना पड़ता है। इसके अलावा टनकपुर और लोहाघाट में डॉक्टरों की भी कमी है। लोहाघाट में 11 में से 5, टनकपुर में 14 में से 7 डॉक्टरों के पद रिक्त हैं।
मशीन की मरम्मत को 1.40 लाख रुपये भी नहीं
लोहाघाट अस्पताल की एक्सरे मशीन पिछले साल सितंबर से खराब है लेकिन स्वास्थ्य विभाग के पास इसकी मरम्मत के लिए 1.40 लाख रुपये नहीं है। मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. आरपी खंडूरी का कहना है कि इस एक्सरे मशीन की मरम्मत के लिए 1.40 लाख रुपये की मांग की गई है। धन मिलते ही मशीन की मरम्मत कर व्यवस्था सुचारू कर दी जाएगी। साथ ही अन्य जगहों की व्यवस्था सुचारू करने का प्रयास किया जा रहा है।
टनकपुर में अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी नहीं
टनकपुर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी मरीजों को नहीं मिल पा रही है। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन होने के बावजूद यह हाल है। चिकित्साधीक्षक डॉ. एचएस हयांकी का कहना है कि रेडियोलोजिस्ट नहीं होने से अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहे हैं।