फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   people injured in fighting

बरातियों-घरातियों में चले लाठी-डंडे, कई घायल

Sun, 21 Apr 2019 10:08 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Sun, 21 Apr 2019 10:08 PM IST
विज्ञापन
people injured in fighting
प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला

 जनकांडे गांव में गई बरात में घरातियों और बरातियों में खूब लाठी-डंडे चले। इसमें कई लोग घायल हो गए। घायलों को लोहाघाट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया। दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। अभी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हालांकि इस बवाल का विवाह कार्यक्रम पर कोई असर नहीं पड़ा।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि शनिवार को नेपाल सीमा से लगे लोहाघाट विकासखंड के लुपड़ा गांव के बहादुर सिंह की बरात पाटी विकासखंड की बरकांडे ग्राम पंचायत के जनकांडे गांव गई थी। किसी बात को लेकर बराती और घराती पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद को लेकर दोनों ही पक्षों की ओर से लाठी-डंडे निकल आए, जिसमें दोनों तरफ के कई लोग चोटिल हो गए। घायलों को लोहाघाट अस्पताल लाया गया। 
विज्ञापन


वर पक्ष के रमेश सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि घरातियों के हमले में बराती प्रकाश सामंत, श्याम सिंह, राजू सामंत, योगेश सिंह, राजेंद्र सिंह, मदन सिंह, कमल सिंह घायल हो गए जिनका अस्पताल में उपचार कराने के साथ मेडिकल कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घराती योगेश माहरा की ओर से भी तहरीर दी गई है। घायलों का इलाज करने वाले डॉ. रवींद्र बोहरा, फार्मेसिस्ट मुकुल राय और संदीप वर्मा ने बताया कि घायलों के सिर, कान और हाथ में चोटें आई हैं। कई लोगों को टांके भी लगाने पड़े। 


वर पक्ष की ओर से रमेश सिंह और कन्या पक्ष की ओर से योगेश माहरा ने तहरीर दी। यह मामला पाटी थाना क्षेत्र का होने के चलते संबंधित थाने को स्थानांतरित किया जा रहा है। 
मनीष खत्री, थानाध्यक्ष, लोहाघाट।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed