फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   People got effected by eating food.

Champawat News: फूड प्वाइजनिंग से सात बच्चों की तबीयत बिगड़ी

Sun, 14 May 2023 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 14 May 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
People got effected by eating food.
चंपावत जिला अस्पताल में भर्ती विषाक्त भोजन से पीड़ित दीक्षा। संवाद - फोटो : चंपावत जिला अस्पताल में भर्ती विषाक्त भोजन से पीड़ित दीक्षा। संवाद
चंपावत। फास्ट फूड खाने के बाद यहां सात बच्चों की एकाएक तबीयत बिगड़ गई। उल्टी-दस्त के बाद दस से 16 साल तक के इन बच्चों को जिला अस्पताल लाया गया। इलाज के बाद तबीयत ठीक होने पर सभी बच्चों को रविवार शाम तक छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

चौकी गांव और आसपास के क्षेत्र की दीक्षा शर्मा, रंजना, सरस्वती, हेमा, कंचना, प्रिया और सावित्री ने दो दिन पहले एक दुकान में फास्ट फूड खाया। घर पहुंचने के बाद रात में इन बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। दीक्षा शर्मा के पिता जमुना दत्त ने बताया कि उल्टी-दस्त और कमजोरी होने पर बच्चों को शनिवार को चंपावत जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। इलाज के बाद तबीयत में सुधार होने के बाद बच्चों को छुट्टी दे दी गई। पीएमएस डॉ. एचएस ऐरी ने बताया कि उल्टी-दस्त के अलावा कुछ बच्चों को बुखार भी था। इलाज के बाद हालात में सुधार होने पर छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन

क्यों होती है फूड प्वाइजनिंग
पेट से संबंधित एक संक्रमण है जो कि स्टैफिलोकोकस नामक बैक्टीरिया, वायरस या अन्य जीवाणुओं से होता है। यह बैक्टीरिया, वायरस या अन्य जीवाणु खाने के साथ पेट में चले जाते हैं। इसकी वजह से फूड प्वाइजनिंग होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed