{"_id":"60257bbc8ebc3ee93d714484","slug":"people-getting-upset-due-to-lack-of-doors-on-lohavati-area-champawat-news-hld4144503179","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहावती क्षेत्र में नालियों पर पटाल नहीं होने से परेशान हो रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहावती क्षेत्र में नालियों पर पटाल नहीं होने से परेशान हो रहे लोग
विज्ञापन
लोहाघाट के लोहावती वार्ड में खुली नालियां, व उसमें पड़ी पाइप लाइन।
- फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। नगर पंचायत के लोहावती वार्ड में नालियों के ऊपर पटाल नहीं होने से लोग परेशान है। खुली नालियों से निकलने वाली दुर्गंध से लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया है। लोगों ने नगर पंचायत से खुली नालियों के ऊपर पटाल डालकर इसे ढकने की मांग की है।
लोहावती वार्ड में दुकानों के आगे की नालियां खुली हुई है। जिसमें कूड़ा कचरा भरा रहने के साथ गंदगी से दुर्गंध निकलती है। बरसात में नालियों से पानी सड़क पर बहता है। इससे लोगों को भारी दिक्कत हो रही है। इन खुली नालियों में जल संस्थान की ओर से लोगों को पेयजल संयोजन दिए गए हैं। नालियों में डाले गए पाइपों के लीक होने से इन पाइपों से गंदा पानी लोगों के घरों में जाता है, इससे गंभीर बीमारियां होने का भी खतरा रहता है।
कोट
वार्ड की अधिकांश नालियों के ऊपर पटाल नहीं डाले गए हैं। इससे नालियों पर लोगों के गिरने का खतरा बना रहता है। कई बार नालियों को ढकने की मांग की जा चुकी है, लेकिन अभी तक नालियों के ऊपर पटाल नहीं पड़ पाए हैं।
विज्ञापन
-हितेश मुरारी, स्थानीय नागरिक।
मुख्य बाजार में नालियां खुली रहने से दुकानदारों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। नालियों से दुर्गंध आने से ग्राहक दुकानों में आने से परहेज करते हैं, जिससे व्यापार प्रभावित होता है।
-मनोज जजरिया, स्थानीय नागरिक।
नगर पंचायत को नालियों के पेयजल कनेक्शन निकलवाने के साथ नालियों के ऊपर पटाल डालने चाहिए। नालियों के ऊपर पटाल न होने से लोगों को काफी परेशानियां होती हैं।
-बसंत मुरारी, स्थानीय नागरिक।
कुछ लोगों की ओर से घरों के सीवर के पिट दिन में खोल दिया जाता है। नालियां खुली होने से दुर्गंध से व्यापारियों का दुकानों में बैठना मुश्किल हो जाता है। नालियों में जमा गंदगी को साफ किया जाना चाहिए।
-नवीन ओली, स्थानीय नागरिक।