{"_id":"5974d8454f1c1b03418b4571","slug":"people-getting-injured-by-the-open-chamber","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुले चैंबर से चोटिल हो रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुले चैंबर से चोटिल हो रहे लोग
ब्यूरो/अमर उजाला,
Updated Sun, 23 Jul 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
चैंबर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दीनदयाल चौक के समीप बनाए गए चैंबर खुले होने से आए दिन लोग चोटिल हो रहे हैं। इस स्थान में दो चैंबर एकदम खुले हैं, जबकि तीसरे चैंबर में ढक्कन रखा गया है। इसमें पैर पड़ने से बीते दो महीनों में 10 से अधिक लोग चोटिल हो चुके हैं। नागरिकों ने जल संस्थान से इन खुले चैंबरों को बंद करने की मांग की है।
बीएसएनएल एक्सचेंज की ओर जाने वाले मार्ग के समीप पेयजल योजना के वितरण के लिए वाल्व के चेंबर खुले छोड़े गए हैं। जिससे आए दिन लोग चोटिल होते जा रहे हैं। कैलाश मेहता, मनोज, पीतांबर जोशी, संदीप, गौरव, दीपक, मोहन चंद्र आदि का कहना है कि इस स्थान में समय-समय पर जाम लगने के कारण लोग सड़क किनारे से पैदल यात्रा करते हैं। इससे जल संस्थान द्वारा खोले गए चैंबरों में उनका पांव पड़ने से लोग चोटिल होते आ रहे हैं। लोगों ने जल संस्थान से चैंबरों को ढकने की मांग की। इधर जल संस्थान के अधिकारियों ने जल्द ही चैंबर को बंद कराने की बात कही है।