{"_id":"669ea1dabfefe9daed052fc6","slug":"people-face-the-problems-champawat-news-c-243-1-shld1007-103851-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: सात सूत्री मांगों के लिए अभाविप का धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: सात सूत्री मांगों के लिए अभाविप का धरना जारी
Mon, 22 Jul 2024 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 22 Jul 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई की डिग्री काॅलेज में सीट बढ़ाने समेत सात सूत्री मांगों के लिए अनिश्चितकालीन धरना -प्रदर्शन 10वें दिन भी जारी रहा। नाराज कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई नहीं होने पर मंगलवार से आमरण अनशन पर बैठने की चेतावनी दी है।
सोमवार को धरना स्थल पर कार्यकर्ताओं ने छात्रा से अभद्रता के आरोपी प्राध्यापक के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि आरोपी प्राध्यापक प्रशिक्षण से लौट गए हैं। कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन देते हुए विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रजत त्रिपाठी ने आरोपी प्राध्यापक की निदेशालय द्वारा गठित जांच समिति की जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक किए जाने की मांग उठाई। अभाविप प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ने बताया कि प्राचार्य डा. अनुपमा तिवारी को ज्ञापन सौंपकर आमरण अनशन की चेतावनी दे दी है। ज्ञापन देने वालों में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, मनीष बिष्ट, सौरभ पाण्डे, आकाश , मुकुल, भौमिक, सनी यादव, हर्षित शर्मा आदि कार्यकर्ता शामिल रहे। संवाद