फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   People face the problems.

Champawat News: झूलाघाट पीएचसी में फार्मासिस्ट नहीं, स्टाफ नर्स बांट रही है दवा

Sat, 31 Aug 2024 12:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 31 Aug 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
People face the problems.
झूलाघाट(पिथौरागढ़)। सीमांत जनपद में स्वास्थ्य सेवाएं किस कदर दम तोड़ रही हैं इसका अंदाजा नेपाल सीमा पर संचालित झूलाघाट पीएचसी की व्यवस्थाओं से लगाया जा सकता है। अस्पताल में फार्मासिस्ट की तैनाती नहीं है और स्टाफ नर्स मरीजों को दवा बांट रही है। बगैर फार्मासिस्ट के मरीजों को दवा बांटकर उनकी जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
विज्ञापन

अस्पतालों में दवा बांटने की जिम्मेदारी फार्मासिस्ट की होती है जो इस काम के विशेषज्ञ होते हैं। नियमों के मुताबिक बगैर फार्मासिस्ट के मरीजों को दवा देने का अधिकार चिकित्सक को भी नहीं होता। भारत-नेपाल सीमा से लगे झूलाघाट पीएचसी में यह जिम्मेदारी स्टाफ नर्स निभा रही है। यहां तैनात फार्मासिस्ट का स्थानांतरण होने के बाद नई तैनाती नहीं की गई। विभाग ने स्टाफ नर्स को दवा बांटने की जिम्मेदारी देकर औपचारिकता निभाई जा रही है जो मरीजों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। बगैर ज्ञान के यदि किसी मरीज को अनजाने में गलत दवा दी गई तो इसका परिणाम क्या होगा, विभाग यह भूल गया है। संवाद
विज्ञापन

नेपाल से बढ़ी संख्या में इलाज के लिए पहुंचते हैं मरीज
झूलाघाट। झूलाघाट पीएचसी में कानड़ी, बनाड़ा, गेठीगाड़ा, बलतड़ी, टाकुला, तड़ीगांव, खरक्यूड़ा, तालेश्वर, खोला कटियानी, अमतड़ी, रणवा भारतीय गांवों के साथ ही नेपाल के मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। हर महीने औसतन एक हजार से अधिक मरीजों का इलाज यहां होता है। सीमा क्षेत्र के अस्पताल में फार्मासिस्ट की तैनाती न कर विभाग उनकी अनदेखी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ समय पूर्व पीएचसी में तैनात फार्मासिस्ट का स्थानांतरण हुआ है। जिले में फार्मासिस्ट की कमी है। तैनाती के प्रयास हो रहे हैं। - डॉ. एचएस ह्यांकी, सीएमओ, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed