फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   People face the problems.

रिजल्ट ओरिएंटेशन और गुड गवर्नेंस आधारित कार्य योजनाओं पर करें काम : आर मीनाक्षी सुंदरम

Mon, 02 Sep 2024 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 02 Sep 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
चंपावत। मुख्यमंत्री की परिकल्पना जनपद चंपावत को आदर्श जनपद बनाए जाने के लिए रिजल्ट ओरिएंटेशन और गुड गवर्नेंस आधारित कार्य योजनाओं पर कार्य किया जाए। ये बातें सचिव नियोजन व उत्तराखंड सेतु आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आर मीनाक्षी सुंदरम ने जिला कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में कहीं।
विज्ञापन

सोमवार को जनपद के शारदा कॉरिडोर, आदर्श चंपावत, गोलज्यू कोरिडोर, सिटी प्लाजा, पर्यटन विकास के लिए स्वदेश दर्शन के तहत कई एजेंसियों, जिला प्रशासन और उत्तराखंड सेतु आयोग के अधिकारियों बैठक हुई। मुख्य कार्यकारी अधिकारी आर मीनाक्षी ने कहा कि विकास की हर परिकल्पना के पीछे रोजगार और प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि की भावना को शामिल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजें ताकि जल्द परियोजना को स्वीकृति प्रदान कर धनराशि जारी की जा सके।
विज्ञापन

इस दौरान डीएम नवनीत पांडे जिले में संचालित कई विकास कार्यों की जानकारी के साथ ही गोलज्यू, शारदा कॉरिडोर के संबंध में जनपद स्तर पर की जा रही कार्यवाही, आदर्श जनपद की प्रस्तावित कई परियोजनाओं की जानकारी दी। गोलज्यू कॉरिडोर के संबंध में बताया कि क्षेत्र में सेना की जो भूमि है उसे लेने के लिए प्रस्ताव रक्षा मंत्रालय को भेजा जा रहा है। कार्यवाही गतिमान है। बताया कि परियोजना की लागत लगभग अनुमानित 350 करोड़ तक आएगी। जिला मुख्यालय में स्थित रोडवेज बस अड्डा स्थल पर प्रस्तावित सिटी प्लाजा और बहुउद्देशीय भवन के निर्माण के लिए तैयार किए प्रस्ताव की पीपीटी के माध्यम से जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में अपर आयुक्त उत्तराखंड शहरी विकास प्राधिकरण प्रकाश चंद्र दुमका, एसपी अजय गणपति, डीएफओ आरसी कांडपाल, सीडीओ संजय कुमार सिंह, एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, एसडीएम टनकपुर आकाश जोशी, सदर सौरव असवाल, लोहाघाट रिंकु बिष्ट आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
साहसिक पर्यटन को भी शामिल किया जाए
चंपावत। सचिव आर मीनाक्षी ने कहा कि जनपद में पर्यटन के क्षेत्र में अभिनव से अभिनव प्रयास किए जाने के लिए टी टूरिज्म, साहसिक पर्यटन, एंगलिंग, राफ्टिंग, इको टूरिज्म, मानसखंड मंदिर माला को भी इसमें शामिल किया जाए। पर्यटन स्थलों में सभी प्रकार की आवश्यक सुविधाएं विकसित हों ताकि पर्यटन के क्षेत्र में जनपद चंपावत पर्यटन का हब बन विश्व पटल पर अपना एक अलग स्थान रखे। उन्होंने कहा कि जिले में दुग्ध उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं। दुग्ध उत्पादन को बढ़ाने के साथ ही चिलिंग प्लांट की क्षमता को भी बढ़ाया जाए। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य,परिवहन सुविधा आदि पर भी चर्चा कर प्रस्ताव तैयार करने के भी निर्देश एजेंसियों को दिए गए।

पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाने का विशेष प्रस्ताव तैयार हो रहा तैयार
चंपावत। शारदा कॉरिडोर के निर्माण के लिए तैयार की जा रही डीपीआर के संबंध में पीपीटी के माध्यम से कंसलटेंट एजेंसी मैकेंजी के प्रतिनिधियों बताया कि बनबसा- टनकपुर- पूर्णागिरि से श्यामलाताल तक का कॉरिडोर है। यह 90 वर्ग किमी क्षेत्र है। धार्मिक के साथ ही अन्य पर्यटन गतिविधियों के को बढ़ाए जाने के लिए इसमें विशेष तौर पर प्रस्ताव तैयार किया जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed