फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   People face the problems.

Champawat News: उपजिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर लोगों में नाराजगी

Sat, 31 Aug 2024 12:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 31 Aug 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
People face the problems.
लोहाघाट (चंपावत)। उपजिला अस्पताल लोहाघाट की अव्यवस्थाओं पर लोगों ने गहरी नाराजगी जताई है। अस्पताल में रिक्त विशेषज्ञ चिकित्सकों के पदों को जल्द न भरने पर लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शुक्रवार को कई संगठनों के लोगों ने अस्पताल प्रबंधन से मुलाकात की। उन्होंने बृहस्पतिवार को बच्चे को इलाज मिलने में हुई देरी और अस्पताल में रिक्त स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, सर्जन, नियमित फिजीशियन, ईएनटी, पैथोलॉजिस्ट आदि पदों को भरने आदि विषयों पर चर्चा की। कहा कि विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की जानी चाहिए ताकि लोगों को इलाज मिल सके। अस्पताल को उपजिला चिकित्सालय और ट्रामा सेंटर का नाम दे दिया लेकिन अस्पताल केवल रेफर सेंटर बन गया है। मरीजों को अस्पताल का लाभ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया, महामंत्री विवेक ओली, उपाध्यक्ष दानू सुतेड़ी, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा, राज्य आंदोलनकारी राजू गड़कोटी, बृजेश माहरा ने स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त रखने के लिए कहा। अब संगठन के लोग रविवार को नगर पालिका सभागार में बैठक करेंगे, इसमें विधानसभा लोहाघाट के सभी लोगों को आमंत्रित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed