{"_id":"669d43123eb2d7c4d60798db","slug":"people-face-the-problems-champawat-news-c-229-1-shld1026-110533-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: जीआईसी रोसाल की सुरक्षा दीवार ढही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: जीआईसी रोसाल की सुरक्षा दीवार ढही
Sun, 21 Jul 2024 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 21 Jul 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट(चंपावत)। विकासखंड लोहाघाट के सीमावर्ती जीआईसी रोसाल की दोनों सुरक्षा दीवार ढहने से स्कूल भवन और छात्र-छात्राओं के लिए खतरा हो गया है। पीटीए अध्यक्ष मोहन चंद्र पांडे ने बताया बीते दिनों हुई बारिश से विद्यालय भवन के पीछे लोक निर्माण विभाग की ओर से बनाई गई सुरक्षा दीवार और विद्यालय भवन के आगे बनी सुरक्षा दीवार ढह गई है। दोनों सुरक्षा दीवारें ढहने से स्कूल भवन, बच्चों के लिए खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग और शिक्षा विभाग से जल्द से जल्द सुरक्षा दीवार निर्माण की मांग की है। संवाद
विज्ञापन