{"_id":"6665e997604977c649060e5c","slug":"people-face-the-problems-champawat-news-c-229-1-shld1026-109088-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: गोरलचौड़ मैदान में गंदगी से लोगों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: गोरलचौड़ मैदान में गंदगी से लोगों में आक्रोश
Sun, 09 Jun 2024 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 09 Jun 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिला मुख्यालय के एकमात्र गोरलचौड़ मैदान में फैली गंदगी से लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि इतने आयोजन इस मैदान पर होते हैं, लेकिन इस मैदान में सफाई व्यवस्था का ध्यान नहीं रखा जाता है। जबकि हर रोज यहां पर कई खेल गतिविधियां होती हैं। रोज सैकड़ों खिलाड़ी फुटबाल, वाॅॅलीबाल, हाॅकी, बाॅस्केटबाल आदि खेल खेलते हैं। खिलाड़ी गणेश ने कहा कि पालिका को मैदान के आसपास नियमित रूप से सफाई करानी चाहिए। अधिवक्ता अमित गड़कोटी ने कहा कि अगर मैदान की सफाई नहीं हो सकती तो यहां किसी भी प्रकार के कार्यक्रम कराने का कोई औचित्य नहीं। उन्होंने कहा कि जल्द सफाई नहीं हुई तो खिलाड़ी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। संवाद
विज्ञापन