{"_id":"684f073dddb02ef23a040f97","slug":"people-face-the-problems-champawat-news-c-229-1-shld1019-125285-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: ईसीएचएस कार्ड के लाभ के बारे में बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: ईसीएचएस कार्ड के लाभ के बारे में बताया
Sun, 15 Jun 2025 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 15 Jun 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। पूर्व सैनिक संगठन की बैठक में समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरान सेना की ओर से पूर्व सैनिकों और आश्रितों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी।
रविवार को सैनिक विश्रामगृह लोहाघाट में संगठन के जिलाध्यक्ष कैप्टन आरएस देव की अध्यक्षता में पूर्व सैनिकों की बैठक आयोजित की गई। पूर्व सैनिकों ने एसबीआई लोहाघाट कर्मियों के व्यवहार पर नाराजगी जताई। अध्यक्ष कैप्टन देव ने चेतावनी दी कि यदि जल्द बैंक कर्मियों के व्यवहार में सुधार नहीं आता है तो सभी पूर्व सैनिक बैंक से अपना खाता अन्य बैंकों में स्थानांतरित करने को मजबूर होंगे। ईसीएचएस पैनल हॉस्पिटल से आए कर्मियों ने ईसीएचएस कार्ड से उपचार में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिन पूर्व सैनिकों और आश्रितों के ईसीएचएस कार्ड नहीं बने हैं, इसके लिए स्टेशन क्वार्टर पिथौरागढ़ या बनबसा छावनी में संपर्क कर जल्द बनवा लें।
बताया कि सरकार की ओर से शहीद सैनिकों के परिवार को पूर्व में दी जाने वाली 10 लाख रुपये की सहायता को बढ़ाकर 50 लाख कर दिया है। पूर्व सैनिक की मृत्यु के बाद अंतिम संस्कार के लिए मिलने वाली सात हजार रुपये की धनराशि को बढ़ाकर 10 हजार रुपये करने की बात कही। जिन पूर्व सैनिकों या वीर नारियों के बच्चे जो इंटर में अध्ययनरत या उत्तीर्ण हो चुके हैं, उनके लिए एनडीए के फार्म 17 जून तक ऑनलाइन भरे जाएंगे। बताया कि पूर्व सैनिकों, वीर नारियों के बच्चों के लिए सेना में भर्ती पूर्व निशुल्क प्रशिक्षण 16 जून से हवालबाग में शुरू हो रहा है, उन्होंने बच्चों को प्रशिक्षण के लिए भेजने की बात कही। बैठक में कैप्टन आरएस बोहरा, एचएस बोहरा, दिनेश बोहरा, इंदर देउपा, नंदन पुनेठा, एसएम सीबी बिष्ट, हवलदार महराज सिंह, हवलदार लक्ष्मण सिंह, सूबेदार भगवान सिंह, हवलदार हयात सिंह रावत आदि मौजूद थे।