{"_id":"684c601f614bccbd0d0bcb6a","slug":"people-face-the-problems-champawat-news-c-229-1-shld1019-125204-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: एनएच किनारे बना भवन ढहाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: एनएच किनारे बना भवन ढहाया
Fri, 13 Jun 2025 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 13 Jun 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट में सरकारी भूमि में अतिक्रमण कर बने पक्के मकान को ध्वस्त करती प्रशासन की जेसीबी। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। नगर के समीप मायावती तिराहे के पास चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे वर्षों पुराने बने पक्के भवन में प्रशासन ने जेसीबी चला दी। भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में प्रशासन की टीम ने भवन ध्वस्त करने की कार्रवाई की।
शुक्रवार सुबह एसडीएम नीतू डांगर के नेतृत्व में प्रशासन की टीम ने दो जेसीबी की मदद से मायावती आश्रम जाने वाले तिराहे के पास एनएच किनारे बने भवन को ध्वस्त कर दिया। एसडीएम ने बताया कि मायावती तिराहे के पास वर्षों से एक व्यक्ति ने अतिक्रमण किया था। सीएम की घोषणा के अनुसार अतिक्रमण वाले स्थान पर सर्फेस पार्किंग का निर्माण किया जाना है। कई बार अतिक्रमण हटाने के लिए कहा था लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाया। उसी भवन में किराए में वर्कशॉप चलाने वाले गगन पुनेड़ा ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने दुकान स्वामी को नोटिस तक नहीं दिया।
इसके साथ ही प्रशासन ने उन्हें वर्कशॉप से मशीनों आदि को भी हटाने का मौका नहीं दिया जिससे उन्हें नुकसान हो गया है। प्रशासन के अचानक उठाए गए कदम से लोहाघाट में अतिक्रमणकारियों में खलबली मची है।
विज्ञापन
टीम में राजस्व निरीक्षक महेंद्र सिंह चौडिय़ा, राजेंद्र गोस्वामी, छत्र सिंह बोहरा, थाना निरीक्षक अशोक कुमार, राजस्व उपनिरीक्षक ऋषभ कुमार, नीरज कुमार, विजय सिंह भंडारी, अनुज उप्रेती, हिमांशु बिष्ट, प्रियंका पांडेय, अंजलि, दीपा सामंत आदि के साथ एनएच के अभियंता मौजूद रहे।