{"_id":"67b8b9648dfd568c74093cfd","slug":"people-face-the-problems-champawat-news-c-229-1-shld1019-120315-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: कागजों में योजना पूर्ण पर नलों से नहीं टपक रही पानी की एक भी बूंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: कागजों में योजना पूर्ण पर नलों से नहीं टपक रही पानी की एक भी बूंद
Fri, 21 Feb 2025 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 21 Feb 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड लोहाघाट के कोलीढेक के लोगों ने पेयजल समस्या को लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जेजेएम योजना कागजों में तो पूर्ण है, लेकिन पानी की एक बूंद तक घर के नलों से नहीं टपक रही है। ग्रामीणों ने जल्द पेयजल समस्या का समाधान न होने पर चक्का जाम की चेतावनी दी।
पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गिरीश ढेक के नेतृत्व में शुक्रवार को लोगों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि कोलीढेक की अनुसूचित जाति बस्ती में 40 साल पुरानी पेयजल योजना का मुख्य टैंक है। उन्होंने बताया कि पेयजल योजना के पाइप कई जगह लीक हो रहे हैं। इससे मुख्य टैंक तक पानी ही नहीं आ पाता है। विभाग से कई बार मांग के बाद भी वह नहीं सुन रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जल जीवन मिशन के तहत पांच साल पूर्व शुरू हुई योजना पूरी तरह से फेल हो गई है। अब पूर्व में बिछाए गए पाइपों को भी निकालने की तैयारी शुरू हो गई है।
बताया कि अब इसकी डीपीआर ही बदलकर नई बनाई जा रही है। लोगों ने कहा कि एक ओर कोलीढेक झील पास में ही है, लेकिन तब भी लोग पानी के लिए प्यासे हैं। ग्रामीणों ने समस्या का समाधान न होने पर चक्का जाम की चेतावनी दी है। प्रदर्शन करने वालों में नरेश सिंह माहरा, महेश्वरी देवी, ईश्वरी देवी, आशा देवी, दीपा देवी, गीता देवी, आरती, अंकिता, मीना देवी, मंजू देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
बंदेलाढेक के लिए अलग से पानी का टैंक बन रहा है। इससे कोलीढेक के पास वाले टैंक से केवल कोलीढेक के लोगों को ही पानी की आपूर्ति होगी। व्यवस्था सुचारु होने पर कुछ समय जरूर लगेगा। लीकेज भी ठीक की जाएगी। -नरेंद्र मोहन गड़कोटी, सहायक अभियंता, जलनिगम