{"_id":"67af7daf11e1c0e17208c5d5","slug":"people-face-the-problems-champawat-news-c-229-1-shld1019-119950-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: लड़ीधूरा के जंगल में धधकी आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: लड़ीधूरा के जंगल में धधकी आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
Fri, 14 Feb 2025 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 14 Feb 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकास खंड बाराकोट ब्लॉक के लड़ीधूरा के जंगलों में लाग लगने से वन संपदा को काफी नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों और वन कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
बृहस्पतिवार शाम को जंगल में आग भड़क गई। हवा के साथ आग न विकराल रूप ले लिया और तेजी से जंगल में फैल गई। सूचना मिलने के बाद ग्रामीण और वन कर्मी मौके में पहुंच गए और आग को बुझाया। लड़ीधूरा महोत्सव समिति के अध्यक्ष नगेंद्र जोशी ने बताया कि जंगल की आग मंदिर की ओर बढ़ती देख लड़ीधूरा महोत्सव समिति के लोग जंगल में पहुंच गए। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। काली कुमाऊं वन क्षेत्र के रेंजर राजेश जोशी ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। संवाद