{"_id":"67a39dee6d1cabf5ba0a33f8","slug":"people-face-the-problems-champawat-news-c-229-1-shld1019-119486-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: जल्द ही रोडवेज की 10 बसें हो जाएंगी ऑफ रूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: जल्द ही रोडवेज की 10 बसें हो जाएंगी ऑफ रूट
Wed, 05 Feb 2025 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 05 Feb 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। रोडवेज के लोहाघाट डिपो से जल्द ही 10 पुरानी मानक पूरा कर चुकी बसें ऑफ रूट हो जाएंगी। रोडवेज मानक पूरा कर चुकी पुरानी बसों की नीलामी की तैयारियों में जुट गया है। वर्तमान में लोहाघाट डिपो में 43 बसों का बेड़ा है। डिपो की ओर से प्रतिदिन 15 बसों का संचालन दिल्ली, गुरुग्राम, देहरादून, बरेली, काशीपुर, हल्द्वानी, नैनीताल आदि रूटों पर किया जा रहा है। करीब दो माह पूर्व शासन की ओर से रोडवेज को 12 नई बसें मिलने के बाद यात्रियों को काफी सुविधाएं मिल रही हैं। इन सभी नई बसों का संचालन दिल्ली रूट पर किया जा रहा है। एक साथ 10 बसों के ऑफ रूट होने के बाद यात्रियों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। रोडवेज में पर्वतीय क्षेत्र में सात साल या सात लाख किलोमीटर का सफर पूरा करने का मानक तय किए गए हैं। इस मानक के तहत करीब 22 बसें अपना समय पूरा कर चुकी हैं।
डिपो में मानक पूरा कर चुकी करीब 10 बसों की नीलामी की तैयारियां की जा रही हैं। बसों के नीलामी में जाने के बाद यह बसें ऑफ रूट हो जाएंगी। परिवहन निगम से तत्काल 25 नई बसें उपलब्ध कराने की मांग को लेकर लगातार पत्राचार किया जा रहा है।
धीरज वर्मा, एजीएम लोहाघाट
विज्ञापन
डिपो में मानक पूरा कर चुकी करीब 10 बसों की नीलामी की तैयारियां की जा रही हैं। बसों के नीलामी में जाने के बाद यह बसें ऑफ रूट हो जाएंगी। परिवहन निगम से तत्काल 25 नई बसें उपलब्ध कराने की मांग को लेकर लगातार पत्राचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
धीरज वर्मा, एजीएम लोहाघाट