{"_id":"684c6057583cbcaa6f027271","slug":"people-face-the-problems-champawat-news-c-229-1-shld1007-125213-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: सभासदों ने पालिका को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: सभासदों ने पालिका को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया
Fri, 13 Jun 2025 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 13 Jun 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। नगर पालिका क्षेत्र के कई सभासदों ने पालिकाध्यक्ष और ईओ को ज्ञापन भेजकर 12 सूत्री मांग उठाई है। तीन दिन के अंदर कार्रवाई न होने पर 16 जून से आंदोलन की चेतावनी दी है।
शुक्रवार को पालिका कार्यालय में ज्ञापन देकर सभासद वकील अहमद, दिलदार अली, सब्या वाल्मीकि, हसीब अहमद, चर्चित शर्मा, आशा भट़्ट, बबीता वर्मा, शैलेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, वर्षा शर्मा ने कहा है कि समस्याओं को लेकर समय-समय पर अवगत कराया लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है। इससे उनको अपने-अपने क्षेत्र में जनता का विरोध सहना पड़ रहा है। उन्होंने गृहकर नामांतरण अतिशीघ्र कराने, स्ट्रीट लाइट, ठेकेदारों का लाइसेंस नवीनीकरण, ठेकेदारों के लंबित भुगतान, दुकानों से क्रय सामान का लंबित भुगतान, दोपहर दो बजे तक पालिका कार्यालय में कर्मचारी रहने, सफाई व्यवस्था में सुधार की मांग की है।
इसके अलावा अतिशीघ्र बोर्ड बैठक कराने, सफाई ठेका शीघ्र कराने, आरएफपी में देर है तो उसको अगले वर्ष कराने, कबाड़ की नीलामी, वाहनों की अतिशीघ्र मरम्मत कराने, एक वर्ष से अधिक जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र शासन में नियमानुसार बनाए जाने आदि की मांग उठाई है। मांगों पर कार्रवाई न होने पर सभासदों ने आंदोलन की धमकी दी है।