फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   People face the problems.

Champawat News: लावारिस गोवंशों को गोशालाओं तक पहुंचाने के निर्देश

Thu, 26 Jun 2025 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 26 Jun 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
चंपावत। डीएम मनीष कुमार ने जिले में लावारिस गोवंशीय पशुओं की समस्या के समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में घूम रहे लावारिस गोवंशीय पशुओं को पालिका और नगर पंचायत की ओर से गोशालाओं तक पहुंचाया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में जिला पंचायत के माध्यम से कार्य किया जाए।
विज्ञापन

डीएम ने जन सहयोग से जोड़ते हुए आम नागरिकों लावारिस गोवंश की प्रशासन को जानकारी देकर सहयोग प्रदान करने की अपील की है। सीवीओ डॉ. वसुंधरा गर्ब्याल ने बताया कि जिले में गोशालाओं से संबंधित जानकारी उनके कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है। बताया कि पशु चिकित्साधिकारियों को नगर निकायों, पंचायतों और गोशालाओं के संचालकों से समन्वय स्थापित कर अपने-अपने क्षेत्र के लावारिस गोवंशों को चिह्नित कर उन्हें गोशालाओं में सुरक्षित रूप से पहुंचाना के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन

जिले में मां कामधेनु वात्सल्य सेवाधाम (लोहाघाट), नित्य आश्रम गोसेवा समिति कालाझाला (टनकपुर), गर्ग ऋषि गोसेवा समिति किमाड़ (पाटी), मां पूर्णागिरि गोसेवा समिति गरसाड़ी (पाटी) और भारद्वाज गोसेवा समिति थापलागूंठ गोशाला में लावारिस गोवंशी रखे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed