{"_id":"685d86789e6cab74be04ad77","slug":"people-face-the-problems-champawat-news-c-229-1-cpt1001-125746-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्णागिरि मार्ग स्थित बाटनागाड़ में कार्य तीव्र गति से करें : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्णागिरि मार्ग स्थित बाटनागाड़ में कार्य तीव्र गति से करें : डीएम
Thu, 26 Jun 2025 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 26 Jun 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। डीएम मनीष कुमार पूर्णागिरि मार्ग में स्थित बाटनागाड़ क्षेत्र में नाला डायवर्जन, नाला ओपनिंग और सड़क चौड़ीकरण कार्य तेजी से करने के निर्देश दिए हैं। सड़क में पहाड़ी क्षेत्रों में वर्षा होने पर बाटनागाड़ में जलप्रवाह अत्यधिक बढ़ जाता है। इससे मार्ग पर जलभराव के साथ ही यातायात बाधित होता है।
यातायात बाधित होने से स्थानीय नागरिकों और तीर्थयात्रियों की आवाजाही बाधित होती है। डीएम ने कहा कि इसके मद्देनजर कार्यों को उच्च प्राथमिकता से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान जलनिकासी की बेहतर व्यवस्था, सड़क की चौड़ाई बढ़ाकर यातायात को सुगम बनाना और किसी भी संभावित असुविधा से नागरिकों को राहत देना है। डीएम ने सभी संबंधित विभागों को निर्धारित समयसीमा में सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया है। इससे बाटनागाड़ क्षेत्र में आवागमन पूरी तरह सुरक्षित और बाधारहित हो सके।