{"_id":"67af7d87c04277278605ed78","slug":"people-face-the-problems-champawat-news-c-229-1-cpt1001-119949-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: चार माह से बांडेड चिकित्सकों को नहीं मिला वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: चार माह से बांडेड चिकित्सकों को नहीं मिला वेतन
Fri, 14 Feb 2025 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 14 Feb 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात सात बांडेड चिकित्सकों को चार माह से वेतन नहीं मिला है। इससे चिकित्सकों की आर्थिक स्थिति पैदा हो गई है।
बांडेड चिकित्सकों ने बताया कि अक्तूबर 2024 से उन्हें अभी तक वेतन नहीं मिल पाया है। बताया कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर तामली, धौन, स्वाला,चल्थी, सिप्टी और मंच में तैनात चिकित्सकों को चार माह से वेतन नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि विभाग को कई बार जानकारी दी गई है लेकिन अभी तक वेतन नहीं मिला पाया है। इससे पहले सितंबर 2023 में भी छह माह तक वेतन नहीं मिला था। वेतन नहीं मिलने से कमरे का किराया सहित पेट्रोल डालने की लिए पैसे तक नहीं है। 15 दिन पूर्णागिरि मेले में डयूटी के दौरान उन्हें कोई भी व्यवस्था नहीं दी जाती है। उन्होंने वेतन न मिलने पर नौकरी छोड़ने और आंदोलन करने की चेतावनी दी है। एसीएमओ डॉ. इंद्रजीत पांडेय ने बताया कि वेतन को लेकर डिमांड दी गई है। अभी तक शासन से ही वेतन नहीं आया है। इससे चिकित्सकों को वेतन नहीं मिल पाया है।