{"_id":"66e71ba4be3982b505024aae","slug":"people-face-the-problems-champawat-news-c-229-1-cpt1001-113054-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: पालबिलौना क्षेत्र में तीसरे दिन भी बत्तीगुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: पालबिलौना क्षेत्र में तीसरे दिन भी बत्तीगुल
Sun, 15 Sep 2024 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 15 Sep 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिले के पालबिलौना क्षेत्र में तीन दिन से बिजली नहीं होने से लोग परेशान हैं। क्षेत्र में बिजली नहीं होने से 30 हजार से अधिक की आबादी परेशान है। बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बारिश के कारण कई जगहों में बिजली के पोल गिरे हैं। इससे बिजली के तार जगह-जगह टूट गए हैं। बिजली आपूर्ति बाधित है। क्षेत्र में बिजली नहीं होने से लोगों को अंधेरे में रहना पड़ रहा है। गांव में बच्चे मोमबत्ती के सहारे पढ़ रहे हैं। फोन चार्ज नहीं होने से लोगों के लिए सूचना देना मुश्किल हो रहा है। यूपीसीएल के एई संजय भंडारी ने बताया कि जगह-जगह बिजली के पोल क्षतिग्रस्त चुके हैं। जल्द ही व्यवस्था ठीक कर ली जाएगी। संवाद
विज्ञापन