{"_id":"67056c5e5b13403e630ed514","slug":"people-face-the-problems-champawat-news-c-229-1-alm1003-114100-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: आंबेडकर ग्राम फागपुर में बच्चे के साथ दिखा तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: आंबेडकर ग्राम फागपुर में बच्चे के साथ दिखा तेंदुआ
Tue, 08 Oct 2024 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 08 Oct 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। आंबेडकर ग्राम फागपुर में बच्चे के साथ तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। ग्रामीण घरों से बाहर निकलने के साथ ही छोटे बच्चों को स्कूल भेजने में डर रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़कर अन्यत्र छोड़ने की मांग की है।
बीती रात्रि सोमवार को बनबसा सेना छावनी से सटे आंबेडकर ग्राम फागपुर स्थित वाल्मीकि मंदिर के बाहर तेंदुए का एक बच्चा बैठा दिखाई देने से लोग घरों में दुबक गए है। वह घरों के अंदर से ही आने जाने वालों को सतर्क कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि मादा तेंदुआ रेल पटरियों के पास विचरण करते हुए दिखाई दी। दो माह पूर्व तेंदुए ने बनबसा टनकपुर एनएच किनारे फागपुर में एक घर के अंदर पहुंच जर्मन शैफर्ड प्रजाति के कुत्ते को निवाला बनाया था। प्रधान हर्ष बहादुर चंद ने बताया कि वह कई बार वन विभाग से गांव और सेना छावनी में विचरण करते तेंदुए को पकड़ अन्यत्र भेजने की मांग की है। संवाद