{"_id":"66d21321d5c2125bf90e2e54","slug":"people-face-the-problems-champawat-news-c-229-1-alm1003-112315-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: बीए में विषय बढ़ाने और एमए कक्षाएं शुरू करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: बीए में विषय बढ़ाने और एमए कक्षाएं शुरू करने की मांग
Sat, 31 Aug 2024 12:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 31 Aug 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। बनबसा महाविद्यालय में बीए में विषय बढ़ाने और एमए कक्षाएं शुरू कराने की मांग को लेकर छात्र-छात्राओं ने केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा से मुलाकात की। छात्रों ने कहा कि विषय नहीं होने के लिए उनके पढ़ाई आसान नहीं हो रही है।
टनकपुर पहुंचे केंद्रीय सड़क और राजमार्ग राज्यमंत्री अजय टम्टा को छात्र-छात्राओं ने विद्यालय की समस्याओं के अलावा विषय बढ़ाने और एमए कक्षाएं शुरू करने के लेकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बीए में इतिहास, भूगोल, गृह विज्ञान, शिक्षा शास्त्र विषय बढ़ाने के अलावा हिंदी, अंग्रेजी, समाज शास्त्र, राजनीति शास्त्र विषयों से एमए कक्षाएं शुरू कराने की मांग की है। महाविद्यालय में सभागार और वाचनालय भवन का निर्माण कराने की मांग की गई है।
ज्ञापन देने वालों में निशा भट्ट, कोमल खड़ायत, प्रीतम, पूर्व छात्र नेता राहुल सिंह भंडरी आदि थे। बृहस्पतिवार को यहां पहुंचे केंद्रीय मंत्री एनएचपीसी में रात्रि विश्राम किया था और कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की।