{"_id":"5d695a508ebc3e93bc198239","slug":"people-face-problems-tanakpur-news-hld3548242191","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ा निस्तारण की समस्या जल्द दूर नहीं हुई तो पालिका बोर्ड करेगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़ा निस्तारण की समस्या जल्द दूर नहीं हुई तो पालिका बोर्ड करेगा आंदोलन
विज्ञापन
टनकपुर शहर में कूड़ा निस्तारण की समस्या के समाधान को लेकर बैठक में विचार-मंथन करते पालिकाध्यक्ष ?
- फोटो : TANAKPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में कूड़ा निस्तारण की समस्या जल्द दूर नहीं हुई तो नगर पालिका बोर्ड आंदोलन करेगा। यह निर्णय शुक्रवार को पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार की अध्यक्षता में हुई बोर्ड की बैठक में लिया गया है। बोर्ड ने वन विभाग की ओर से मस्जिद के नीचे कूड़ा डालने पर रोक लगाने और पालिका वाहन सीज किए जाने पर कड़ा रोष जताया है।
नगर पालिका अध्यक्ष कार्यालय में हुई बोर्ड की बैठक में कूड़े निस्तारण की समस्या पर गहरी चिंता जताई गई। कहा गया कि एक और ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए स्थल का चयन नहीं हो पा रहा है। वहीं दूसरी ओर अब तक बैराज मार्ग के समीप मस्जिद के नीचे खाली पड़ी वन भूमि पर कूड़ा डालने पर भी वन विभाग ने रोक लगा दी। कूड़ा फेंकने गए पालिका के एक वाहन को भी विभाग ने जब्त किया है।
विभाग की इस कार्रवाई ने कूड़ा निस्तारण की समस्या को और जटिल बना दिया है। बोर्ड ने ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए जगह उपलब्ध होने तक वन विभाग से पूर्व स्थल में ही कूड़ा डालने की अनुमति देने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
सर्वसम्मति से तय हुआ है कि यदि जल्द समस्या का कोई हल नहीं निकला तो बोर्ड आंदोलन करेगा। बैठक में सभासद कपिल उप्रेेती, तुलसी कुंवर, सविता बिष्ट, योगेश पांडेय, दीपक बेलवाल, रईस अहमद, हसीब अहमद, पूजा टम्टा, हुमा अंसारी, किशोर हर्बोला, अमित भट्ट और कार्यालय स्टाफ मौजूद था।