{"_id":"650dd7514fd94390c5043e16","slug":"people-face-problems-champawat-news-c-229-1-shld1009-2112-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: कुलेठी पेयजल लाइन आज होगी दुरुस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: कुलेठी पेयजल लाइन आज होगी दुरुस्त
Fri, 22 Sep 2023 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 22 Sep 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। चंपावत के कुलेठी गांव में क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन शनिवार तक ठीक होने की संभावना है। जल संस्थान कर्मी टूटी लाइन की मरम्मत कर रहे हैं। कुलेठी के पास हेलीपोर्ट निर्माण कार्य के दौरान वाहन और डंपर से पेयजल की मुख्य लाइन टूट गई थी। इससे पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई थी ग्रामीणों को साफ पानी नही मिल पा रहा था।
पेयजल किल्लत से जूझ रहे ग्रामीणों ने बुधवार को जल संस्थान के अधिकारियों के सम्मुख नाराजगी जताई। जल संस्थान के अपर सहायक अभियंता हेमंत फुलारा ने बताया कि टूटी पाइप लाइन को ठीक कराने का काम बृहस्पतिवार से शुरू कराया गया है। 14 संयोजन में से नौ ठीक कर दिए गए हैं। शेष पांच संयोजन शनिवार तक ठीक करा लिए जाएंगे।