फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   people face problem due to narrow paths

तल्ली मादली में संकरे रास्तों से परेशानी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
people face problem due to narrow paths
चंपावत के तल्ली मांदली वार्ड में लोग इस तरह खुले में कूड़ा फेंकने को मजबूर हैं। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत नगर पालिका की तल्ली मांदली को नगर पालिका का पहला अध्यक्ष देने का सौभाग्य मिला है। इसी वार्ड के रहने वाले प्रकाश तिवारी जिला मुख्यालय की पालिका के पहले चेयरमैन बने। इसके बावजूद यह वार्ड समस्याओं से अछूता नहीं है। लोगों का कहना है कूड़ा का सही ढंग से निस्तारण न होना और संकरे रास्ते यहां की सबसे बड़ी समस्याएं हैं।
विज्ञापन

पालिका का वार्ड नंबर दो तल्ली मांदली एनएच से लगा वार्ड है। यहां कुछ काम तो हुए हैं लेकिन जितने काम हुए हैं उससे अधिक चुनौतियां हैं। चंपावत और नए बसे छतार के बीच में होने से लोगों को उम्मीद थी कि अपनी विशेष परिस्थितियों के चलते ये वार्ड तेजी से विकास की राह पर दौड़ेगा लेकिन अब तक ऐसा हो नहीं सका।
विज्ञापन

तल्ली मांदली में कई जगह रास्ते ठीक नहीं हैं। इसके अलावा बहुत सी ऐसी जगह हैं जहां रास्तों की चौड़ाई चार फीट भी नहीं है। लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कत इसी से है। साथ ही सफाई की कमी भी परेशानी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तल्ली मांदली में तीन रास्तों का निर्माण कराया गया है। विकास का आगे के लिए खाका तैयार किया गया है। सफाई की व्यवस्था दुरुस्त करने से लेकर चिल्ड्रन पार्क जैसे अनेकों कार्य प्राथमिकता में है। इन्हें जल्द कराया जाएगा। रेखा तिवारी, सभासद।
वार्ड में संकरे रास्तों की वजह से आवाजाही में लोगों को दिक्कत आती है। जहां-जहां मुमकिन हैं वहां रास्तों को चौड़ा कर लोगों के आवागमन को बेहतर किया जाना चाहिए। प्रेमबल्लभ जोशी, रिटायर्ड राजस्व निरीक्षक।

मार्ग संकरे होने से कूड़ा गाड़ी वार्ड के ज्यादातर हिस्से में नहीं आ पाती है। इस वजह से वार्ड की सफाई व्यवस्था प्रभावित है। लोग इधर-उधर कूड़ा फेंकने को मजबूर हो रहे हैं। केएन पांडेय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed