फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   People demonstrated with empty utensils

Champawat News: खाली बर्तनों के साथ लोगों ने किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Dec 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
People demonstrated with empty utensils
पेयजल किल्लत से परेशान लोहाघाट खड़ी बाजार के लोग खाली बर्तनों के साथ जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्श? - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। नगर में पेयजल समस्या थमने का नाम नहीं ले रही है। लोगों को तीसरे दिन भी पानी की दिक्कत का सामना करना पड़ा। पेयजल समस्या से परेशान खड़ी बाजार के लोगों ने बृहस्पतिवार को पालिका सभासद राजकिशोर साह के नेतृत्व में जल संस्थान के खिलाफ खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन किया। जल्द पेयजल आपूर्ति सुचारु न होने पर जल संस्थान कार्यालय में तालाबंदी की चेतावनी दी।
विज्ञापन

आक्रोशित लोगों का कहना था कि जल संस्थान की ओर से तीसरे या चौथे दिन पानी की आपूर्ति की जाती है उसमें भी लोगों को केवल 20 से 25 मिनट पानी मिल पाता है। कहा कि लोगों की पूरी निर्भरता नौलों, हैंडपंपों, अक्कल धारे, नर्सरी गधेरे के पानी पर टिकी हुई है। कड़ाके की ठंड और सुबह गिर रहे पाले में उन्हें पानी ढोने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सभासद साह का कहना था कि जल संस्थान महीने में आठ दिन पानी दे रहा है और पूरे माह का बिल वसूल रहा है जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शीघ्र पेयजल समस्या का समाधान न होने पर जल संस्थान कार्यालय में तालाबंदी की जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में महेश जोशी, सिराज अहमद, नवीन साह, गीता जोशी, रानी साह, शांति मुरारी, उदय लाल शाह, नित्यानंद नंद मुरारी, नवल राय आदि मौजूद रहे। इधर जल संस्थान के सहायक अभियंता पवन बिष्ट ने बताया कि नगर की बनस्वाड़ पेयजल योजना की पाइप लाइन टूटी हुई है जिसे ठीक कराया जा रहा है। बिजली कटौती से पेयजल आपूर्ति बाधित हुई है। शीघ्र समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed