फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   People asked for compensation for encroachment demolished in Lohaghat

Champawat News: लोहाघाट में तोड़े गए अतिक्रमण का लोगों ने मुआवजा मांगा

Wed, 24 Jan 2024 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 24 Jan 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
People asked for compensation for encroachment demolished in Lohaghat
लोहाघाट (चंपावत)। हाईकोर्ट के आदेश के बाद पाटनपुल से सिमलखेत तक अतिक्रमण हटाने पर लोगों ने लोक निर्माण विभाग पर सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया। लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर तोड़े गए अतिक्रमण के मामले पर न्याय और मुआवजे की मांग उठाई।
विज्ञापन

बुधवार को आनंद सिंह ओली के नेतृत्व में लोगों ने एसडीएम रिंकू बिष्ट को ज्ञापन सौंपकर कहा कि लोनिवि की ओर से हाइकोर्ट के निर्देश पर 186 जगहों पर अतिक्रमण को हटाना था। आरोप है कि विभाग ने 15 से 20 मकानों पर ही कार्रवाई कर अतिक्रमण को ध्वस्त किया और शेष अतिक्रमण को नजरअंदाज कर दिया। लोगों ने कहा कि पूर्व सैनिक, अल्पवेतन भोगी, कर्मचारियों ने मेहनत से नाप भूमि पर अपने भवन बनाए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर विभाग सही तरीके से कार्रवाई करता तो अतिक्रमण ध्वस्त करने के बाद मानकों के अनुसार मुआवजे की भी प्रक्रिया होती है। लोगों ने कहा कि अगर विभाग ने एक समान व्यवहार और मुआवजे की प्रक्रिया को न अपनाया तो वे हाईकोर्ट और सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने लोनिवि के एई राजेंद्र गिरि को भी ज्ञापन सौंपा। वहां मोहन चंद्र जोशी, राकेश बोहरा, भूपाल पाटनी, खष्टी बल्लभ पाटनी, कै. शेर गिरी, आरडी चौथिया, सोबन सिंह पाटनी, राजकुमार जोशी, हरीश चंद्र जोशी, प्रभात पचौली, धन सिंह पाटनी, चंद्रशेखर मुरारी, अंबा दत्त पचौली, हरीश सिंह पाटनी, महेश तड़ागी, दिनेश सिंह बोहरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed