फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   People are not getting rid of jam problem

लोगों को जाम समस्या से नहीं मिल रही है निजात 

Fri, 03 Nov 2017 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)। Updated Fri, 03 Nov 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
People are not getting rid of jam problem
लोहाघाट स्टेशन बाजार में लगे जाम में फंसे वाहन। - फोटो : अमर उजाला
शहर में लगने वाले जाम से लोगों को निजात नहीं मिल पा रही है। सुबह से शाम तक समय-समय पर लगने वाले जाम के कारण लोगों को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। जाम के चलते अक्सर स्कूली बच्चों को समय से स्कूल पहुंचने में अड़चन आ रही है। 
विज्ञापन


शिवालय मंदिर पुल के पास से ब्लाक कार्यालय गेट तक  सुबह सात बजे से जाम लगना शुरू हो जाता है। जिससे लोगों को काफी देर तक रोड पर ही खड़ा रहना पड़ रहा है। शुक्रवार को ऐसी नौबत दिन भर में पांच बार से अधिक बार आई। जाम में फंसे लोगों का कहना है कि वाहनों को सड़क के किनारे आड़े-तिरछे खड़ा करने, टैक्सी चालकों और मालवाहक वाहनों द्वारा मनमाने ढंग से वाहनों को खड़ा करने और माल उतारने का वक्त निर्धारण न होने की वजह से जाम की दिक्कतें बढ़ रही है। इन हालातों पर काबू पाने में यातायात पुलिस नाकाम साबित हुई है।
विज्ञापन


 टैक्सी चालक  भीड़भाड़ वाले बीच स्टेशन में अपने वाहनों को मोड़ते हैं, जिसके चलते जाम लग जाता है। लेकिन यातायात पुलिस ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती है, जिससे उनके हौसले बुलंद हैं। जाम लगने से स्कूली बसों के अलावा आपात चिकित्सा वाहन के फंसने से काफी फजीहत झेलनी पड़ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
यातायात कर्मियों की कमी के चलते दिक्कत आ रही है। शनिवार से यातायात का मुआयना किया जाएगा। सड़क पर खाली खड़े रहने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार को सड़क पर खड़े पांच वाहनों का चालान किया गया।-बीएस बृजवाल, थानाध्यक्ष, लोहाघाट। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed