फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   People are angry with the actions of Pakistan

Champawat News: पाक की हरकतों से लोगों को आक्रोश

Fri, 09 May 2025 10:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 09 May 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
People are angry with the actions of Pakistan
चंपावत रोडवेज स्टेशन में टीवी पर भारत पाक युद्ध की खबरें देखते लोग। संवाद
चंपावत। भारत और पाकिस्तान में तनाव की स्थिति के बीच लोग दिन भर टीवी पर नजर जमाए हुए हैं। चाय पीते, खाना खाते समय लोग सिर्फ टीवी पर अपडेट ले रहे हैं। लोगों में पाक की नापाक हरकतों से आक्रोश है। शुक्रवार सुबह दिल्ली और देहरादून से चंपावत रोडवेज स्टेशन पर पहुंची रोडवेज बसों से उतरे चालक-परिचालक और यात्री भी टीवी पर युद्ध से संबंधित खबरों को सुनते दिखाई दिए। लोगों ने कहा कि अब भारत को पाक पर लगातार हमले करने चाहिए। भारत ने दहशतगर्दों के ठिकाने पर हमले कर पहलगाम की घटना का बदला लिया लेकिन पाकिस्तान लड़ाई करने के लिए उतारू है। उन्होंने कहा कि पाक को सबक सिखाने का ये सही समय है। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed