{"_id":"57320ef64f1c1b7651919c4b","slug":"pensions-of-thousands-hanging-sword","type":"story","status":"publish","title_hn":"हजारों की पेंशन में लटकी तलवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हजारों की पेंशन में लटकी तलवार
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
Updated Tue, 10 May 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
पेंशन में लटकी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधार नंबर न होने पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. रामचंद्र चौड़ाकोटी की पत्नी सावित्री देवी (91) को दो महीने से पेंशन नहीं मिली है। आधार नंबर नहीं बन पाने से अंगुठे की छाप भी नहीं लग पा रहा है। इसके अलावा समाज कल्याण और दूसरी पेंशन पाने वाले ऐसे हजारों लोगों को पेंशन लेने में दिक्कतों का समाना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
2.65 लाख की आबादी वाले चंपावत जिले में अब तक करीब 2.20 लाख लोगों ने आधार कार्ड के लिए बायोमिट्रिक परीक्षण कराया है। पर 1.15 लाख को ही आधार कार्र्ड उपलब्ध हो सका है। जिला समाज कल्याण अधिकारी पीसी जोशी का कहना है कि समाज कल्याण विभाग की वृद्धावस्था, विकलांग और विधवा पेंशनरों के लिए एक अप्रैल से पेंशन लेने के लिए आधार नंबर का होना अनिवार्य है। जिले में 6 तरह के पेंशन पाने वाले 21309 लोगों में से वृद्धावस्था, विकलांग और विधवा पेंशनरों की संख्या 19598 है। इन पेंशनरों को आधार नंबर प्रस्तुत करना जरूरी है। लेकिन अब तक करीब 5341 लोगों को आधार नंबर नहीं मिले हैं। इसके अलावा कई लोग भी हैं जिनके अंगुठे की छाप नहीं लग पा रहे हैं।
विज्ञापन
न कार्ड पहुंचा, न प्रिंट आउट निकल रहा
खूनाबोरा गांव की सरस्वती (पत्नी) मोहन राम ने आधार कार्ड के लिए सभी औपचारिकता 21 दिसंबर 2013 को पूरी कर ली थी। इस बुजुर्ग महिला के पास कार्ड बनाते समय दी गई पर्ची है। उनका आधार कार्ड आज तक नहीं पहुंचा और नहीं पर्ची पर दिए गए ब्यौरे के आधार पर डुप्लीकेट आधार कार्ड निकल पा रहा है। ऐसे एक नहीं सैकड़ों लोग हैं।
विज्ञापन
बैंक और पीडीएस से लिंक करने में हो रही देरी
बैंक खातेदारों और सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के उपभोक्ताओं को आधार लिंक करने का काम भी ढीलाढाला चल रहा है। 51 हजार से अधिक खाताधारकों में से फिलहाज महज 2600 का आधार लिंक हो सका है। इसी तरह पीडीएस के उपभोक्ताओं ने भी 42702 में से 20 हजार ने आधार लिंक कराया है।
ढेरों उम्रदराज के फिंगर प्रिंट नहीं लग पाने के मामले संज्ञान में आए हैं। ऐसे मामलों में शासन से दिशा-निर्देश मांगा गया है। आधार कार्ड से वंचित लोगों को जिले के स्थाई नामांकन केंद्रों के अलावा पांच नए केंद्रों में आधार कार्ड बनाने की सुविधा दी जाएगी। पूर्व में आधार कार्ड के लिए बायोमिट्रिक परीक्षण कराने, ई-स्लिप नहीं होने वाले आधार कार्ड नहीं मिलने वालों को आधार कार्ड के एडवांस सर्च के जरिए मदद की जाएगी।
दीपेंद्र कुमार चौधरी जिलाधिकारी, चंपावत।