{"_id":"28af76fa17079dcb089b511f378a38ff","slug":"pensioners-met-facilitate-india-tours-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशनरों को चार साल में मिले भारत भ्रमण की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशनरों को चार साल में मिले भारत भ्रमण की सुविधा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Fri, 27 Nov 2015 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्वमेंटर पेंशनर्स वेलफेयर आर्गनाइजेशन की जिला इकाई ने राज्य के सभी राजकीय पेंशनर्स को हरियाणा सरकार की तरह चार साल में एक बार भारत भ्रमण की सुविधा देेने की मांग उठाई है। संगठन की ओर से शुक्रवार को प्रभारी जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित 12 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया। जिसमें कहा गया है कि समय समय पर पेंशनरों की ओर से विभिन्न समस्याएं उठाए जाने के बाद भी राज्य सरकार की ओर से उनका समाधान नहीं किया जा रहा है। जिससे पेंशनर्स अपने आप को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष हयात सिंह तड़ागी, महामंत्री बची सिंह रावत के नेतृत्व में शुक्रवार को दिए गए मांग पत्र में जिला स्तर के सुविधा संपन्न अस्पतालों और दिल्ली एम्स में कैश लेस चिकित्सा सुविधा प्रदान करने, केंद्र सरकार की भांति ओपीडी चिकित्सा के लिए प्रतिमाह तीन सौ रुपये मेडिकल एलाउंस दिए जाने, समान पद पर समान पेंशन योजना स्वीकृत किए जाने तथा पारिवारिक पेंशन को पांच लाख रुपये तक के जीवन बीमा की सुविधा स्वीकृत किए जाने आदि मांगें प्रमुखता से उठाई गई हैं।
विज्ञापन
ज्ञापन देने वालों में लक्ष्मण लाल वर्मा, बीडी राय, जेसी सक्टा, लक्ष्मीदत्त सुतेड़ी, प्रताप सिंह बिष्ट, दीवान सिंह तड़ागी, खीमानंद जोशी, निर्मला वर्मा, केडी गड़कोटी, श्याम सिंह ढेक, भगवान सिंह सामंत, टीआर टम्टा, डीएन तिवारी, महेश राम, मनोहर लाल, गणेश जोशी, गणेश चौबे, जगराज देउपा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन