{"_id":"5f00bd798ebc3e42df180018","slug":"pds-union-of-lohaghat-champawat-news-hld3885544177","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढुलान भाड़ा व कमीशन का भुगतान न मिलने पर नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमीशन व ढुलान भाडा न मिलने पर नाराज सरकारी राशन डीलर लोहाघाट में बैठक कर आगामी रणनीति बनाते हुए।
- फोटो : LOHAGHAT
Link Copied
लोहाघाट (चंपावत)। आदर्श राशनिंग डीलर्स वेलफेयर सोसायटी की आपात शनिवार को हुई। इसमें राशन डीलरों ने ढुलान भाड़ा व कमीशन का भुगतान न मिलने पर गहरी नाराजगी जताई। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र उनकी मांगें नहीं मानी गई तो सभी राशन डीलर सामूहिक रूप से इस्तीफा देने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
शनिवार को हुई बैठक में राशन डीलरों का कहना था कि कोरोना के चलते राशन डीलरों ने अपनी जान जोखिम में डालकर छह माह का राशन प्रत्येक राशनकार्ड धारक को बांटा गया, लेकिन उन्हें न तो ढुलान भाड़ा मिला है और न ही कमीशन। उनका कहना था कि सरकार की ओर से एक राष्ट्र एक राशन कार्ड लागू कर दिया गया है, लेकिन हर बार की तरह इस बार भी राशन डीलरों की उपेक्षा की गई। राशन डीलरों ने एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजना में दुकानदार की नीति को अपनाते हुए प्रत्येक राशन डीलर को मानदेय अथवा लाभांश के रूप में 30 हजार रुपये का भुगतान किया जाए। तय किया गया कि शीघ्र ही डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर अपनी समस्याएं उन तक पहुंचाई जाएंगी। जिलाध्यक्ष प्रकाश बोहरा की अध्यक्षता में सलीम जावेद ने संचालन किया। बैठक में सुरेश जोशी, भगत राम, सरिता अधिकारी, सुमन माहरा, सतीश बगौली, हरीश चतुर्वेदी, चंद्रमोहन जोशी, नारायण जोशी, लाल सिंह, कैलाश बोहरा, नवल जोशी, हीरा सिंह, हीरा जोशी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।