फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Payal became the Mehndi Queen by creating the most beautiful Mehendi

Champawat News: सबसे सुंदर मेहंदी रचाकर मेहंदी क्वीन बनी पायल

Wed, 16 Aug 2023 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 16 Aug 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Payal became the Mehndi Queen by creating the most beautiful Mehendi
अपने हाथ में रचाई मेहंदी का प्रदर्शन करते प्रतिभागी। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। लायंस क्लब की मेहंदी क्वीन प्रतियोगिता में 10 से 30 आयु वर्ग की 20 युवती और महिलाओं ने प्रतिभाग किया। सबसे सुंदर मेहंदी रचाकर पायल शाह ने पहला पुरस्कार जीता है। अल्का वर्मा दूसरे और अंजलि कश्यप तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

विजेता प्रतिभागियों को क्लब की ओर से पुरस्कृत किया गया। नगर के एक होटल में आयोजित हुई प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने निर्धारित समय पर अपने हाथ में एक से एक सुंदर मेहंदी रचाई। निर्णायक मंडल में नैना गुप्ता, सुनीता चंद और सुचि अग्रवाल शामिल थीं। आयोजन में क्लब अध्यक्ष अंकित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दीपक छतवाल, सचिव रचित मेहरोत्रा, अभिषेक गुप्ता, रूपम अग्रवाल, मोनिका, बिन्नी, सोनम शारदा, शुभि अग्रवाल आदि ने सहयोग दिया। अध्यक्ष अंकित ने बताया कि शिक्षक दिवस पर क्लब की ओर से भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed