फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   pawan oli makes delicious sweet

सेनानियों के गांव से फैल रही ‘खेंचुआ’ की खुशबू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
pawan oli makes delicious sweet
चंपावत जिले के खेतीखान की खास मिठाई खेंचुए के साथ मिठाई निर्माता पवन ओली। - फोटो : CHAMPAWAT
खेतीखान की ख्याति नामी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और कुमाऊं के शेर कहे जाने वाले पंडित हर्षदेव ओली के कस्बे से होती है लेकिन उत्तराखंड राज्य बनने के बाद यहां के मिठाई के जायके ने खास जगह बनाई है। खेंचुआ (विशेष तरीके से दूध से निर्मित मिठाई) की खुशबू खेतीखान और चंपावत जिले की सरहद के बाहर भी फैल रही है।
विज्ञापन

इसे बनाने वाले उद्यमी पवन ओली न केवल क्षेत्र के लोगों के लिए मिसाल बने हुए हैं बल्कि छोटे कस्बे में 11 अन्य लोगों को भी रोजगार दे रहे हैं। उन्हें घर में ही सवा लाख रुपये सालाना से अधिक की कमाई हो रही है।
विज्ञापन

चंपावत से 29 किमी दूर खेतीखान कभी खेती के लिए प्रसिद्ध था। कुछ दशकों से यहां खेती में गिरावट आई तो लोगों ने दूसरे क्षेत्र में हाथ आजमाए। खेतीखान के इंद्रा पार्क से कुछ दूरी पर रिंकू स्वीट्स नाम की दुकान है जिसमें बनने वाला खेंचुआ खास है। खेंचुआ के अलावा यहां की लॉज और रबड़ी का खूब नाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिठाई बनाने वाले पवन ओली बताते हैं कि छोटे कस्बे से हुई शुरुआत के चलते उन्हें पहले पहचान बनाने के लिए तीन साल तक संघर्ष करना पड़ा। गुणवत्ता से किसी तरह का समझौता न करने के चलते उन्हें धीरे-धीरे कामयाबी मिली।
अब उनकी दुकान की इस खास मिठाई की खेतीखान और चंपावत जिले के अलावा कुमाऊं के कई क्षेत्रों में भी खूब मांग है। आईटीआई से इलेक्ट्रॉनिक्स के डिप्लोमाधारी पवन ओली दो दशक पूर्व चुनी स्वरोजगार की राह से खुश हैं।
खेंचुआ बनाने का ये है तरीका
चंपावत। खेंचुए को बनाने के लिए सिर्फ दूध और चीनी का उपयोग होता है। 100 लीटर दूध में 8 किलोग्राम चीनी को मिलाया जाता है। सबसे पहले दूध को हल्की आंच में घोंटा जाता है।

दूध के रबड़ी का आकार लेने के बाद इसमें चीनी मिलाई जाती है और इस तरह तैयार होता है खेंचुआ। रिंकू स्वीट्स के स्वामी पवन ओली बताते हैं कि इसमें समय और मेहनत खूब लगती है। इस बात का खास ध्यान रखना पड़ता है कि दूध कढ़ाव के तले में न लगे ताकि इसका स्वाद बने रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed