{"_id":"5e25e3a48ebc3e4b2c33dff4","slug":"pati-wins-match-tanakpur-news-hld37033859","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाटी ने बनबसा को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाटी ने बनबसा को हराया
विज्ञापन
खेल विभाग की ओर से सोमवार से अंडर 16 बालकों की जिला स्तरीय आमंत्रण क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हो गई है। उद्घाटन शक्तिमान ट्रक यूनियन के अध्यक्ष आनंद सिंह महर ने किया। पाटी इलेवन ने उद्घाटन मैच जीत कर अगले चक्र में प्रवेश किया है। पाटी ने बनबसा को दस विकेट से हराया। जबकि दूसरे मैच में टनकपुर ब्लू ने चंपावत को हराया।
स्टेडियम में उद्घाटन मैच पाटी इलेवन और बनबसा के बीच हुआ। बनबसा ने 74 रनों का स्कोर खड़ा किया। पाटी के गेंदबाज सागर भंडारी और योगेंद्र धौनी ने 3-3 विकेट लिए। जवाब में पाटी की टीम के ओपनर बल्लेबाज ने टीम को जीत दिला दी। सागर भंडारी ने सर्वाधिक 51 रन बनाए। दूसरा मैच टनकपुर ब्लू और चंपावत के बीच हुआ। टनकपुर ने 20 ओवर में 127 रन बनाए।
दीपांशु ने सर्वाधिक 31 व हर्षित ने 20 रन बनाए। चंपावत के गेंदबाज हिमांशु और सुभाष ने 2-2 विकेट लिए। चंपावत की टीम 71 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। निर्णायक अंकित चंद और दीपक पचौली थे। वहां जिला खेल समंवयक प्रदीप बोरा, वरिष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी नरेश पंत, चंद्रशेखर ओली, क्रिकेट कोच दीपक सेठी, मनोज टकवाल, बंशीधर भट्ट आदि थे।