फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Pati will make model town

पाटी को बनाएंगे मॉडल टाउन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
Pati will make model town
पाटी को मॉडल टाउन बनाने के लिए चर्चा करते स्थानीय लोग। - फोटो : CHAMPAWAT
पाटी (चंपावत)। पाटी को बुनियादी सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा। लडवाल फाउंडेशन के मुखिया नरेंद्र सिंह लडवाल और एनआरआई राज भट्ट ने इसका बीड़ा उठाया है। पाटी को आधुनिक शहर बनाने के लिए गठित मॉडल कमेटी की बैठक रविवार को हुई। इसमें सफाई और पेयजल आदि व्यवस्थाओं के लिए कार्ययोजना बनाई जाएगी।
विज्ञापन

तय किया गया कि यह कमेटी पाटी के व्यापार मंडल से तालमेल बनाकर काम करेगी। लोगों को सफाई के लिए जागरूक करने को प्रेरित करने, कूड़ा निस्तारण के लिए डंपिंग जोन स्थल चयन, गाड़ी और चालक आदि की व्यवस्था पर विचार किया गया। बताया कि जिला पंचायत समेत बीडीओ डॉ. अमित ममगाई का भी सहयोग लिया जाएगा। चिकित्सा व्यवस्था के लिए डॉ. सिद्धांत पाटनी पाटी में सर्वे कर कैंप लगाएंगे। कोष के लिए व्यापार मंड इलाके के लोगों से सहयोग लेगा। बैठक में मॉडल कमेटी के तेज सिंह बिष्ट, दीपक भट्ट, सुरेश भट्ट, हेम शर्मा, गोपेश पचौली, प्रवीण पाटनी, सतीश पांडेय, सुनील चौबे, बहादुर मेहता, चतुर सिंह मेहता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed