फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Pathology checkup will be done every week in Seemant Tamli's hospital: DM

सीमांत तामली के अस्पताल में हर हफ्ते होगी पैथोलॉजी जांच: डीएम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Pathology checkup will be done every week in Seemant Tamli's hospital: DM
नेपाल सीमा से लगे तामली के अस्पताल में व्यवस्था का जायजा लेते डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी। संवाद - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने नेपाल सीमा से लगे तल्लादेश क्षेत्र के तामली अस्पताल में चंदन डायग्रोस्टिक लैब के जरिये सप्ताह में एक बार कैंप लगाकर पैथोलॉजी जांच कराने के निर्देश दिए। तामली में हुए जनता दरबार में उन्होंने एसीएमओ डॉ. श्वेता खर्कवाल को ये निर्देश दिए। ग्रामीणों ने एक अतिरिक्त डॉक्टर तैनात करने के साथ अस्पताल में सुविधाएं बढ़ाने की मांग की। डीएम ने अधिकारियों से इस पिछड़े क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने की हिदायत दी। बाद में उन्होंने तामली के अस्पताल, हेलिपैड और जीआईसी का स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने अधिकतर स्टैंड पोस्टों में पानी नहीं आने की शिकायत की। जल संस्थान ने ईई विलाल यूनुस ने बताया कि मंच, रियासीबमन, चोड़ी तोक आदि क्षेत्रों में भी जल जीवन मिशन के अंतर्गत पेयजल लाइन का निर्माण कराने के प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। तामली क्षेत्र में 1.44 करोड़ रुपये से जल जीवन मिशन योजन प्रस्तावित की गई है। जल निगम की योजना से इस साल दिसंबर तक पेयजल समस्या का समाधान करते हुए पेयजल आपूर्ति करने की बात कही गई।
विज्ञापन

लोगों ने लो-वोल्टेज दूर करने के अलावा कांडा, खर्क आदि क्षेत्रों में विद्युतीकरण की मांग की। जीआईसी तामली में विज्ञान शिक्षकों की कमी, कृत्रिम गर्भाधान के साथ ही पशुओं के टीकाकरण, बिरमोला से उरी आगरी तरकुली, बिरमोला से रॉयल तक नई सड़क, तामली रामलीला मंच का सौंदर्यीकरण, कैंप लगाकर आधार कार्ड बनाने, खेल मैदान बनाने, तामली हेलिपैड तक पक्की सड़क बनाने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान डीएफओ आरसी कांडपाल, डीडीओ एसके पंत, बीडीओ केके पांडेय, दिलीप सिंह महर, प्रधान पुष्कर सिंह, भावना जोशी, सरिता देवी, पूर्व प्रधान प्रहलाद सिंह उरियाल आदि मौजूद थे।

15 दिन में हल हों बुजुर्ग कुंती देवी की समस्याएं
चंपावत। बचकोट गांव की बुजुर्ग कुंती देवी ने बिजली संयोजन, स्ट्रीट लाइट, पानी और शौचालय नहीं मिलने की समस्या उठाई। डीएम ने बीडीओ और अन्य संबंधित अधिकारियों को 15 दिन के भीतर इन समस्याओं के समाधान के लिए काम करने की हिदायत दी। भूमि के नामांतरण, दाखिल खारिज आदि प्रकरणों के निपटारे के लिए नियमित अंतराल में शिविर लगाने के निर्देश तहसीलदार ज्योति धपोला को दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed