{"_id":"57a767864f1c1b7d112b9456","slug":"party-stopped-three-days-of-broadband-people-angry","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाटी में तीन दिनों से ब्राडबैंड सेवा ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाटी में तीन दिनों से ब्राडबैंड सेवा ठप
ब्यूरो/अमर उजाला, पाटी (चंपावत)
Updated Sun, 07 Aug 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाटी में बीएसएनएल की ब्रॉडबैंड सेवा तीन दिन से ठप है। आए दिन यहां बीएसएनएल की ब्रॉडबैंड सेवा ठप पड़ने पर व्यापारियों ने बीएसएनएल के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है।
पाटी व्यापार संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी की अध्यक्षता और सुरेंद्र राज के संचालन में हुई व्यापारियों की बैठक में वक्ताओं ने बीएसएनएल पर सेवा में सुस्ताई बरतने का आरोप लगाया। कहा कि बीएसएनएल की ब्रॉडबैंड सेवा ने यहां के लोगों को त्रस्त कर दिया है। व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। वहीं विभिन्न प्रमाणपत्र बनाने वाले एवं विभागों में निकली भर्तियों के लिए ऑनलाइन फार्म भरने वाले युवाओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
व्यापारियों ने कहा कि पहले तो बीएसएनएल एवं विद्युत विभाग की आपसी तनातनी के चलते तीन महीने तक यहां बीएसएनएल की सेवाएं बुरी तरह बाधित रही। सेवा ठप रहने के बाद भी विभाग ने लोगों को लंबेचौड़े बिल थमाए। व्यापारियों का कहना था कि विभागीय अधिकारियों द्वारा उनके बिलों में संशोधन करने की बात कही गई थी, लेकिन संशोधन हुआ नहीं। युवाओं को ऑन लाइन फार्म भरने के लिए लोहाघाट जाने से वक्त की बर्बादी और जेब ढीली हो रही है।
विज्ञापन
गोपेश पचौली, दीपक सोराड़ी, विनोद गहतोड़ी, नीरज पचौली, सुरेश चंद्र आदि ने शीघ्र सेवा बहाल नहीं होने पर आंदोलन करने का अल्टीमेटम दिया है। उधर विभाग का कहना है कि ब्रॉडबैंड सिस्टम की गड़बड़ी को दूर कराया जा रहा है।