{"_id":"698775337ae29b98b403d795","slug":"parking-is-being-built-near-the-gas-warehouse-hope-to-get-relief-from-traffic-jam-champawat-news-c-229-1-shld1026-135254-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: गैस गोदाम के पास बन रही पार्किंग, जाम से राहत मिलने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: गैस गोदाम के पास बन रही पार्किंग, जाम से राहत मिलने की उम्मीद
Sat, 07 Feb 2026 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 07 Feb 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट में निर्माणाधीन पार्किंग स्थल। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। नगर के लोगों जल्द ही जाम की समस्या से कुछ हद तक राहत मिलेगी। सीएम घोषणा के तहत लोहाघाट में कुमाऊं मंडल विकास निगम पुराने गैस गोदाम के स्थान पर 286.90 करोड़ रुपये की लागत से बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण कार्य कर रहा है। इन दिनों प्रथम तल पर छत डालने की तैयारी की जा रही है।
नगर में बनने वाली पार्किंग में करीब 42 वाहनों को पार्क करने की सुविधा होगी। कुमाऊं मंडल विकास निगम ने पार्किंग परियोजना को जून 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। यह पार्किंग स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। पार्किंग का निर्माण होने से नगर में आए दिन लगने वाले जाम से काफी हद तक निजात मिलेगी। पार्किंग की कमी के चलते लोग पेट्रोल पंप से लेकर निर्माणाधीन पार्किंग तक एनएच किनारे अपने वाहनों को खड़ा करने को मजबूर हैं।
--
बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण होने से लोहाघाट में न केवल पार्किंग की समस्या हल होगी बल्कि यह शहर कुमाऊं क्षेत्र में एक मॉडल शहर के रूप में उभर सकता है। पार्किंग निर्माण के बाद वाहन चालकों को अपने वाहन पार्क करने में काफी सहुलियतें मिलेंगी। - गोविंद वर्मा नगर पालिकाध्यक्ष, लोहाघाट
विज्ञापन
गैस गोदाम कार्यालय और स्टोर रूम को तोड़कर 286.90 करोड़ की लागत से बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण कार्य किया जा रहा है। जून 2026 तक पार्किंग का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। अभी तक 30 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। - संजय जोशी, अवर अभियंता, कुमाऊं मंडल विकास निगम