{"_id":"622e3afd447fc963667d0be6","slug":"parking-and-other-contracts-for-poornagiri-fair-will-be-held-today-champawat-news-hld4563523110","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज होंगे पूर्णागिरि मेले के लिए पार्किंग और अन्य ठेके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज होंगे पूर्णागिरि मेले के लिए पार्किंग और अन्य ठेके
विज्ञापन
मां पूर्णागिरि धाम में टीआरसी के पास बनाया जा रहा पार्किंग स्थल। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : CHAMPAWAT
पूर्णागिरि धाम/टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम के मेले की 80 फीसदी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। सोमवार को मेले की व्यवस्थाओं से संबंधित ठेके होंगे। मां पूर्णागिरि धाम का मेला इस बार 19 मार्च से शुरू होकर तीन माह तक चलेगा।
एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने बताया कि इस बार मेले में पार्किंग सुविधाओं के विस्तार के लिए पर्यटक आवास गृह के पास पार्किंग स्थल बनाया जा रहा है। इस जगह 200 से अधिक छोटे वाहनों को खड़ा किया जा सकेगा।
सोमवार को तहसील सभागार में मंदिर समिति की मौजूदगी में कार पार्किंग, बाल मुंडन, टिन शेड, अस्थायी बिजली व्यवस्था आदि के ठेके होंगे। मेला प्रशासन का दावा है कि खराब रास्तों की मरम्मत, टिनशेड और अन्य अस्थायी निर्माण के काम सहित मेले का 80 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। शेष बचा काम अगले तीन दिन में पूरा होने की संभावना है। मेले में सुरक्षा बलों के जवान 16 मार्च से आने शुरू हो जाएंगे। मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी का कहना है कि सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर समिति की ओर से भी 20 स्वयंसेवक जिम्मेदारी निभाएंगे।
विज्ञापन
बनबसा मेला क्षेत्र में कानून व्यवस्था रहेगी चाक चौबंद
बनबसा (चंपावत)। बनबसा पुलिस एवं यूपी सिंचाई विभाग के बनबसा स्थित शारदा हेडवर्क्स प्रशासन ने पूर्णागिरि मेले के दौरान बनबसा से सिद्धनाथ बाबा के दर्शनों के लिए नेपाल जाने वाले यात्रियों को सुविधाएं देने और सुरक्षा व्यवस्था पर मंथन किया।
बनबसा से हजारों की संख्या में भक्तगण नेपाल के महेंद्रनगर स्थित सिद्धनाथ बाबा के दर्शनों के लिए जाते हैं। शारदा बैराज पुलिस चौकी प्रशासन और शारदा हेडवर्क्स प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, पार्किंग, स्नानघाट, अस्थायी शौचालय निर्माण के अलावा बैरियर लगाने के लिए स्थान चिह्नित किए। इसके अलावा, खोया पाया एवं जनसुविधा केंद्र बनाने का फैसला लिया गया। भीड़ नियंत्रण के लिए कारगर योजनाएं तय की गईं। बनबसा शारदा हेडवर्क्स प्रशासन ने मेला क्षेत्र में अस्थायी शौचालय एवं चेंजिंग रूम का निर्माण, पेयजल, प्रकाश एवं साफ सफाई व्यवस्था करने पर सहमति जताई। वहां थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण, शारदा बैराज चौकी प्रभारी एसआई हेमंत कठैत, शारदा हेडवर्क्स के एसडीओ प्रशांत वर्मा, जेई संजय सिंह आदि थे।