फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Parapets have not been built in many dangerous places on Mayawati Marg.

Champawat News: मायावती मार्ग में खतरे वाले कई स्थानों में नहीं बने हैं पैरापिट

Thu, 05 Oct 2023 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 05 Oct 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
Parapets have not been built in many dangerous places on Mayawati Marg.
पीएम मोदी के दौरे को लेकर रंग रोगन से चमका पाटन पुल में एनएच। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। पीएम मोदी के संभावित अद्वैत आश्रम मायावती के दौरे को लेकर पूरा प्रशासनिक अमला जुटा पड़ा है। नगर के शिवालय पुल के पास से नौ किमी लंबे जिस मार्ग से पीएम का काफिला गुजरेगा उस सड़क पर कई खतरे वाले स्थान पर पैरापिट नहीं हैं।
विज्ञापन

3.75 मीटर चौड़े सिंगल लेन सड़क पर विपरीत दिशा से आने वाले दो वाहनों को पास लेने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जगह-जगह तीव्र मोड़ होने के चलते हादसों का खतरा बना रहता है। वर्ष भर मायावती आश्रम में बंगाल, दिल्ली, कोलकाता आदि स्थानों से पर्यटकों की आवाजाही रहती है, जिन्हें इस सिंगल लेन मार्ग से वाहनों के संचालन में काफी परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन


इस मार्ग से प्रदेश के मुख्यमंत्री, राज्यपाल गुजर चुके हैं, लेकिन इस सिंगल लेन सड़क का चौड़ीकरण करने की ओर किसी का ध्यान नहीं गया। पीएम मोदी के दौरे के बाद इस स्थान का महत्व काफी बढ़ जाएगा और पर्यटकों की आवाजाही भी बढ़ेगी। लोगों ने इस सिंगल लेन मार्ग को चौड़ा करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम के दौरे को लेकर चमक रहा लोहाघाट नगर
लोहाघाट (चंपावत)। पीएम मोदी के दौरे को लेकर एनएच और लोनिवि की ओर से युद्ध स्तर पर निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। सड़क किनारे झाड़ी कटान, पैरापिट, दीवार, पेड़ों में रंग रोगन कर उसे चमकाया जा रहा है।
सड़क के दोनों ओर सफेद पट्टी बनाने के साथ सड़क के गड्ढों का भरान कार्य चल रहा है। लोनिवि की ओर से छमनियां स्टेडियम से गलचौड़ा तक बदहाल मार्ग में इंटरलॉकिंग टाइल लगाकर उसे चमकाया जा रहा है।

लोनिवि के अधिशासी अभियंता संजय चौहान का कहना है कि शिवालय के पास राष्ट्रीय राजमार्ग से अद्वैत आश्रम मायावती तक नौ किमी मार्ग में खतरे वाले स्थानों में पैरापिट बने हैं, जगह-जगह डेलीनेटर लगाए गए हैं। सड़क किनारे झाड़ियों का कटान, नालियों को साफ सफाई, पेड़ों में रंग रोगन करने का कार्य चल रहा है। नौ अक्तूबर तक सारे कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed