{"_id":"6564d280c776b9ebbf08b892","slug":"papoli-defeated-simalkhet-and-captured-the-trophy-champawat-news-c-229-1-shld1009-3610-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: पपोली ने सिमलखेत को हराकर ट्राॅफी पर कब्जा जमाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: पपोली ने सिमलखेत को हराकर ट्राॅफी पर कब्जा जमाया
Mon, 27 Nov 2023 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 27 Nov 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
पपोली टीम के खिलाड़ियों को ट्राॅफी प्रदान करते मुख्य अतिथि भागीरथी संस्थान के निदेशक आनंद अ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट के पास सिमलखेत में चल रही नंदन सिंह अधिकारी मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में पपोली स्पोर्ट्स क्लब ने सिमलखेत ए को हराकर ट्राॅफी पर कब्जा जमाया।
आयोजक बिशन सिंह अधिकारी ने बताया कि फाइनल मुकाबले का शुभारंभ मुख्य अतिथि भागीरथी संस्थान के निदेशक आनंद सिंह अधिकारी ने किया। सिमलखेत की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 120 रन बनाए।
जवाब पपोली की टीम ने 14वें ओवर में चार विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। 47 रन बनाने वाले महेश को मैन ऑफ द मैच और प्रतियोगिता में 12 विकेट लेने के साथ 70 रन बनाने वाले प्रकाश परगांई को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि आनंद ने आयोजन समिति की ओर से विजेता टीम को 25 हजार नकद, ट्राॅफी और उप विजेता टीम को 12,500 नकद व ट्राॅफी दी गई। अंपायर आलोक अधिकारी और जगदीश अधिकारी, स्कोरर नवीन अधिकारी रहे। कमेटी के अध्यक्ष बिशन सिंह अधिकारी, नवीन अधिकारी, सोनू बिष्ट, अमित अधिकारी, गोकुल अधिकारी, राजेंद्र अधिकारी, प्रकाश अधिकारी आदि ने सभी का स्वागत किया।